ठंड के मौसम में रखें बॉडी को गर्म, इन चीजों का करें सेवन

Body warming foods

Body warming foods

Body warming foods :  देश में सर्दियों का मौसम शुरू हो चूका हैं। ठंड में तमाम गर्म कपड़े पहनने के बाद भी बॉडी अंदर से गर्म नहीं रहती। हीटर भले ही बाहर से शरीर को गर्म रखता है। लेकिन शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुछ पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। सर्दी में खांसी, बुखार, नजला और जुखाम जैसी कई समस्‍या आम बन जाती हैं। साथ ही इससे शरीर की इम्‍यूनिटी भी बहुत कमजोर हो जाती है, जिससे कई अन्य बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता हैं।

अर्थराइटिस मरीजों के लिए बनती है आफत

सर्दियों का मौसम आम लोगों के मुकाबले अर्थराइटिस मरीजों के लिए बहुत ज्यादा दर्दनाक होता हैं। ठंड में इन मरीजों के जोड़ और हड्डियां में असहनीय दर्द होता है। कई बार शरीर में इतनी ज्यादा सूजन हो जाती है कि चलना-फिरना तो दूर बैठना भी मुश्किल हो जाता हैं। इस मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखना बहुत जरूरी है। बॉडी के गर्म रहने से जोड़, हड्डियों में दर्द और सूजन भी नहीं होती।

इन चीजों का करें सेवन

नैचुरली तरीके से शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

– सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स भी खाने चाहिए। बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और छुहारे को नियमित रूप से खाना चाहिए। इससे शरीर में गर्माहट के साथ-साथ अर्थराइटिस के दर्द में भी राहत मिलेगी।

– खाना खाने के एक-दो घंटे बाद रोजाना हल्दी का दूध पीना चाहिए। एंटी बायोटिक्स और कैल्शियम दोनों ही अर्थराइटिस के मरीजों के लिए अच्छे होते हैं। साथ ही ये दर्द और सूजन में भी राहत देती है। इसके अलावा इसके सेवन से शरीर गर्म भी रहता है।

– प्रोटीन का राजा कहे जाने वाला अंडा, शरीर को गर्म रखने में बहुत कारगर होता हैं। अंडे के योल्क का सेवन करने से शरीर लंबे समय तक गर्म रहता है।

– शरीर को गर्म रखने के लिए देसी घी खाना चाहिए। ये शरीर को गर्मी पहुंचाने के साथ-साथ कब्ज, बुखार और जुखाम जैसी कई बीमारियों से बचाता है। दाल, सब्जी या रोटी में डाल कर इसका सेवन किया जा सकता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version