kavya Maran: ‘हट यार…’ कैमरामैन पर भड़की काव्या मारन, फैन्स को ये अदा भी आई पसंद

kavya Maran

kavya Maran: रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। वहां हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से मात दी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची हुई थी। जब-जब काव्या मैदान में अपनी टीम को चीयर करने जाती हैं तब-तब फैंस को उनकी नई तस्वीरें देखने को मिलती है। कैमरामैन का पूरा फोकस काव्या पर रहता है।

लेकिन जब पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में कैमरामैन की हरकत से गुस्से से तिलमिला गई। उन्होंने ऐसा खतरनाक रिएक्शन दिया जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि, फैन्स काव्या की इस अदा के भी फैन हो गए हैं।

Kavya Maran

शिखर की पारी ने किया काव्या को परेशान

चलिए आपको पूरा किस्सा बताते हैं। दरअसल, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स की टीम की भिड़ंत चल रही थी। अपने होम ग्राउंड पर SRH ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक वक्त पंजाब की टीम के 9 विकेट महज 88 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद शिखर धवन ने अकेले दम पर पंजाब को 143 रन पर पहुंचा दिया था।

शिखर जब चौकों-छक्कों की बारिश कर रहे थे तो काव्या मारन परेशान थी। इसी बीच कैमरामैन बार-बार उन्हीं पर फोकस कर रहे थे। काव्या मारन इससे नाखुश नजर आई और वह कैमरामैन की इस हरकत पर भड़क उठीं। काव्या मारन का यह गुस्से वाला रूप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kavya maran saying dengey#viral_TT#Kavyamaran_TT pic.twitter.com/iqjT9BdquG

— TweetTemplates (@TweetTemplates1) April 10, 2023

मैच में क्या हुआ ?

इसके अलावा मैच की बात करें तो, हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 99 रन कप्तान शिखर धवन ने बनाए। वह अंत तक नाबाद भी रहे। 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स ने 8 विकेट और 17 गेंद रहते टारगेट को चेज कर लिया। राहुल त्रिपाठी ने टीम के लिए 48 गेंद में 74 रन की अहम पारी खेली।

Exit mobile version