हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है कार्तिक पूर्णिमा का, जानिए कब है शुभ मुहूर्त

Kartik blog image

Kartik Purnima 2022 : हिन्दू मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह को सभी महीनों में सबसे शुभ और फलदायी माना जाता है और कहा जाता है कार्तिक पूर्णिमा के ख़ास दिन जो व्यक्ति पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य करता है उसे पूरे महीने की, की गई पूजा-पाठ का लाभ व फल बराबर मिलता है। कार्तिक का माह, भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय महीना है, जो देश के कई राज्यों में देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इसी महीने में भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार भी लिया था। इस साल 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

ये है शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा तिथि का आरंभ 7 नवंबर की शाम 4.15 से हो रहा है जो 8 नवंबर की शाम 4.31 को समाप्त होगा। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, त्रिपुरासुर के वध से प्रसन्न होकर देवी-देवताओं ने काशी में अनेक दिए जलाए थे और इसी वजह से इसे देव दिपावली भी कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन नदी या तालाब में दीप प्रज्वलित कर उन्हें प्रवाहित करने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version