Kartik Aryan B’Day: कार्तिक आर्यन ने इस अंदाज में मनाया अपना बर्थडे, पेरेंट्स के लिए लिखा खास नोट

kartik aryan

kartik aryan

Kartik Aryan Birthday Celebration: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। बहुत कम समय में ही कार्तिक सिनेमा जगत के बड़े सितारे बनकर उभरे हैं। आज यानी 22 नवंबर 2022 को एक्टर अपना 32वां जन्मदिन (Happy Birthday Kartik Aryan) मना रहे हैं। अपने इस जन्मदिन को एक्टर ने एक खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। आइए जानते हैं कैसा रहा उनका ये बर्थडे सेलिब्रेशन।

पेरेंट्स संग मनाया अपना बर्थडे

हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्टर अपने माता-पिता संग अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में एक्टर हाथ में चाकू लिए केक के सामने पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि गौर करने की बात यह है कि इस तस्वीर में एक्टर के पीछे आई लव यू कोकी लिखा हुआ है। इस नाम से हैरान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, बता दें कि कार्तिक को उनके घर के लोग कोकी कहकर ही बुलाते हैं।

 

एक्टर ने माता-पिता के लिए लिखा स्पेशल नोट

कार्तिक आर्यन ने अपने स्पेशल बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में अपने पेरेंट्स के लिए एक खास नोट भी लिखा है। फोटोज के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘हर जन्म में मैं आपके कोकी के रूप में जन्म लेना चाहता हूं। मम्मी-पापा,कटोरी और किकी को जन्मदिन के इस प्यारे से सरप्राइज के लिए धन्यवाद।‘ एक्टर के इस बर्थडे पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड और सिनेमा जगत के कई सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

वर्कफ्रंट

बात करें अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की तो कार्तिक अगले साल एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। एक्टर अगली बार ‘आशिकी-3’, ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘शहजादा’ और फिर ‘हेरा फेरी-3’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे।

Exit mobile version