कर्नाटक के सीएम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, सिद्धारमैया पर भी ली चुटकी

Rahul blog image 1 1

कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक बयान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, राहुल गांधी ने भारत यात्रा के दौरान दावा किया था कि कर्नाटक में केवल पैसे वाले लोगों को ही नौकरी मिलती है। राहुल के इसी बयान पर अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राहुल गांधी को ज्यादातर चुनिंदा भूलने की बीमारी हो सकती है या कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी है कि कांग्रेस के शासन के दौरान भर्ती में जो भ्रष्टाचार हुआ वह किसी अन्य राज्य में कभी नहीं हुआ।

कांग्रेस पर घोटाले का लगाया आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वे लगातार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश के अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं और लोगों से मिलकर और लगातार सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कर्नाटक में सरकारी नौकरी से जुड़ा एक बयान दिया था जिसको लेकर अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रतिक्रिया दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि कांग्रेस राज में पुलिस शिक्षकों अभियोजकों की भर्ती में जो भ्रष्टाचार हुआ था उसकी जांच जारी है। इसलिए फैसला किया गया है कि इन सभी मामलों का विवरण जिसमें प्री यूनिवर्सिटी कोर्स प्रश्नपत्र लीक घोटाला भी शामिल है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को तथ्यों और आंकड़ों के दस्तावेजों के साथ भेजा जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आंकड़ों और दस्तावेजों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को दिखेगा कि अपनी पार्टी के कार्यकाल के दौरान कितना भ्रष्टाचार हुआ था।

सिद्धारमैया पर बोम्मई ने ली चुटकी

इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान पर भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सिद्दारमैया के दावे के बार – बार गलत निकलने को भाजपा के लिए फायदा बताया हैं। कर्नाटक के सीएम ने कहा कि 2018 के चुनाव से पहले पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने दावा किया था कि उनकी पार्टी शत-प्रतिशत सत्ता में आएगी लेकिन उनकी पार्टी द्वारा जीती गई सीटों का कुल संख्या पिछले चुनाव में घटकर 79 रह गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विश्वास है कि उनके बार-बार इस तरह के दावे जो फेल ही हो जाते हैं उनसे हमें जरूर मदद मिलेगी। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी अक्सर एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आते हैं।

Exit mobile version