Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने की चंद्रयान 3 के वैज्ञानिकों की सादगी की तारीफ, शेयर किया पोस्ट

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत आए दिन अपने दिए हुए बयानो को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कंगना को अपने बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता हैं। एक्ट्रेस हार जगह हर मुदे पर अपना पक्ष रखती नजर आती हैं। हाल ही में चंद्रयान 3 की सफलता से पूरे देश में खुशी का मोहाल छाया हुआ हैं ऐसे में कंगना ने भी मिशन पर काम करने वाली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तारीफ में एक पोस्ट लिखा है। जो सभी का दिल छू रहा है। उन्होंने इस मिशन पर काम करने वाली वैज्ञानिकों की एक पिक्चर शेयर करते हुए उनकी सादगी की तारीफ की और उन्हें सादा जीवन उच्च विचार बताया।

Kangana Ranaut ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। जिसमें चंद्रयान 3 मिशन पर काम करने वाली वैज्ञानिकों के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ नजर आ रही है। साथ ही सभी कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं। इस पिक्चर की खास बात ये है कि ये सभी इसरो में काम करने वाली महिला वैज्ञानिक हैं। जो साड़ी पहने और माथे पर बिंदी लगाए इसरो सेंटर में मौजूद हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘भारत के प्रमुख वैज्ञानिक वे सभी बिंदी, सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ। सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक। भारतीयता का सच्चा सार।’ इस मैसेज के साथ कंगना ने भारतीय झंडे के तीन इमोजी शेयर किए हैं।

ये भी पढ़े:  https://youtu.be/TnKYpTOtqOk?si=ZwqA26r741K61oaj

इन फिल्मों में जल्द आएंगी नजर

वहीं कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही पी वासु के निर्देशन में बनी ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आने वाली हैं। जो ब्लॉकबस्टर तमिल हॉरर फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सिक्वल है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही तेजस और इमरजेंसी में भी नजर आएंगी। इमरजेंसी फिल्म से कंगना अपना डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं।

Exit mobile version