Kamal Haasan Hospitalised: कमल हासन हुए अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने दी ये सलाह

kamal hasan

kamal hasan

Kamal Haasan Hospitalised: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने टैलेंट का डंका बजाने वाले एक्टर कमल हासन (Kamal Hasan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अचानक ही एक्टर की तबीयत काफी खराब हो गई है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कल यानी 23 नवंबर को उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया जिसके बाद से ही लगातार उनका इलाज जारी है।

इस वजह से पहुंचे अस्पताल

दरअसल, मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार कल रात एक्टर को हैवी फीवर आया था, जिसके बाद उन्हें बेचैनी होने लगी। इस वजह से उन्हें फौरन पास स्थित श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में एडमिट करवाया गया। हाल ही मिले जानकारी के मुताबिक डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि सही आराम मिलने से उनकी तबीयत में जल्द सुधार होने की आशा है।

फैंस कर रहे है एक्टर के ठीक होने की दुआ

डॉक्टरों के मुताबिक अगर आज उनकी तबीयत ठीक लगने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हालांकि इसके बावजूद एक्टर आज पूरे दिन डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे। एक्टर की तबीयत खराब होने की खबर के बाद से ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसके अलावा कई सितारें भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

इस फिल्म से मचाया था तहलका

कमल हासन को आखिरी बार उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘विक्रम’ (Vikram) में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर जबरदस्त एक्शन भरा किरदार निभाते नजर आए थे। इसके अलावा बात करें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो एक्टर जल्द ही ‘इंडियन’ (Indian Part 2) के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे। उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। साथ ही साथ कमल हासन इन दिनों कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस तमिल’ (Bigg Boss Tamil) की शूटिंग में व्यस्त थे।

 

Exit mobile version