यूपी : कलयुगी बेटे ने किया सौतेली मां का रेप, मारपीट कर किया मां को अधमारा

step son rape mother in up

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक सौतेले बेटे पर अपनी मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक बेटे ने अपनी ही सौतेली मां को हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं मां के विरोध करने पर कलयुगी बेटे ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित मां ने बेटी को आपबीती बताई। जिसके बाद बेटी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। वहीं पीड़ित मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नशे की हालत में किया सौतेली मां का रेप

यूपी के जनपद बांदा में बेटे ने रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना को अंजाम देते हुए अपनी सौतेली मां को ही हवस का शिकार बना डाला। दरअसल, यहां एक बेटे ने अपनी ही सौतेली मां के साथ कथित तौर पर रेप के घटना को अंजाम दे दिया है। इतना ही नहीं मां के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की और मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के पति ने दो शादियां की थीं। दोनों पत्नियों का घर आस-पास ही है। आरोपी युवक पति की पहली बीवी की संतान है। और वह नशे की हालात में सोतेली मां के घर में आ घुसा फिर जबरन उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं युवक ने दुष्कर्म के बाद महिला के साथ मारपीट भी की और अधमरी हालत में उसे छोड़कर वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही, पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

बेटी ने बताई मां की आपबीती

दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने इसी थाना इलाके में ससुराल में रह रही अपनी बेटी को पूरी आपबीती बताई। वहीं बेटी ने मौके पर पहुंच कर मां को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर फौरन पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी गई। बेटी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, मेरी मां घर पर अकेली थी, जिस समय उसका सौतेला भाई नशे की हालत में घर में आ घुसा। उसने मेरी मां के साथ दुष्कर्म करने के बाद मारपीट भी गई। जिससे मेरी मां की जख्मी हो गई।वहीं, अब पुलिस ने सूचना मिलते ही दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया है।

पति ने की थी दो शादियां

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पति ने दो शादियां की थीं। दोनों के घर पास पास हैं। पहली पत्नी और उसके बच्चे बाहर रहते हैं, उनकी शादियां भी हो चुकी हैं। आरोपी बेटा बगल में ही रहता है, जिसने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने कही ये बात

अतर्रा थाने के एसएचओ अनूप दुबे ने बताया कि अतर्रा थाना क्षेत्र इलाके की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की। उसकी तहरीर पर 376, 450, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।

Exit mobile version