Jyeshtha Purnima 2023 : ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन बन रहे है 3 शुभ योग, पूजा मात्र से जीवन में आएंगी खुशियां

Jyeshtha Purnima 2023

Jyeshtha Purnima 2023 : हर माह शुक्‍ल पक्ष के आखिरी दिन पूर्णिमा तिथि (Purnima Tithi) पड़ती है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ आसमान में दिखाई देता है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा तिथि बेहद शुभ होती है। इसे देवी-देवताओं का दिन भी कहा जाता हैं। इसलिए इस खास दिन भगवान नारायण की पूजा, व्रत और सत्‍य नारायण की कथा पढ़ी जाती है। इसके अलावा इस दिन स्नान-दान का भी विशेष महत्व है।

इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा का ये व्रत 3 जून 2023 को रखा जाएगा। इस दिन व्रत (Jyeshtha Purnima 2023) रखने से परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है। साथ ही व्यक्ति को मानसिक तनाव, चिंता और तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें- Ashadh Month 2023 : 5 जून से हो रहा है आषाढ़ मास का आरंभ, देखें इस माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

चंद्रोदय का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2023) तिथि का प्रारंभ 3 जून 2023 को सुबह 11 बजकर 16 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 4 जून 2023 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में पूर्णिमा दोनों तिथि को मनाई जा सकती हैं, लेकिन व्रत 3 जून 2023 को रखा जाएगा। इसके अलावा 4 जून 2023 को स्नान और दान का पुण्य कार्य किया जाएगा।

प्रचलित मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि पूर्णिमा का व्रत चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के बाद ही खोला जाता हैं। इस बार चंद्रोदय 3 जून को शाम 06 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में इस समय चांद को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें।

इन 3 शुभ योग का बन रहा है संयोग

आपको बता दें कि इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग का भी संयोग बन रहा है। 3 जून को रवि योग प्रात: काल 05 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शिव योग आरंभ होगा, जो दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक रहेगा और अंत में सिद्ध योग लग रहा है।

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Purnima 2023 : ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन बन रहे हैं 3 योग, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version