Jyeshtha Purnima 2023 : ज्येष्ठ पूर्णिमा कब? जानिए चंद्रोदय का समय

Jyeshtha Purnima 2023

Jyeshtha Purnima 2023 : हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता हैं। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ सत्यनारायण भगवान व चंद्रमा की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही रात में माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। इसके अलावा इस दिन स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इन उपायों से घर-परिवार में सुख, शांति, खुशहाली और धन-संपत्ति आदि में वृद्धि होती है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2023) तिथि का प्रारंभ 3 जून 2023 को सुबह 11 बजकर 16 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 4 जून 2023 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में 3 जून से ज्येष्ठ पूर्णिमा लग रही है, जो 4 जून की सुबह खत्म होगी और व्रत 3 जून 2023 को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2023 : शनि जयंती के दिन शनि देवी की पूजा मात्र से खत्म होगा वास्तु दोष, जानिए तिथि और पूजा का मुहूर्त

3 शुभ योग का बन रहा है संयोग 

आपको बता दें कि, 3 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2023) के दिन तीन शुभ योग भी बन रहे है। इस दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग का संयोग बन रहा हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन रवि योग सुबह 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक है। इसके अलावा शिव योग प्रात: काल से लेकर दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद सिद्ध योग प्रारंभ हो रहा है।

चंद्रोदय का समय

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन (Jyeshtha Purnima 2023) चंद्रमा का उदय शाम 06 बजकर 39 मिनट पर होगा। इस समय चंद्रमा व चंद्र देवता की पूजा जरूर करें। साथ ही उन्हें अर्घ्य चढ़ाएं।

स्नान-दान करने की तिथि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2023) का स्नान और दान पूर्णिमा की उदयातिथि में करना शुभ होता है। जो इस बार 4 जून को पड़ रहा है। इसलिए ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान और दान 4 जून 2023 को करें।

यह भी पढ़ें- Ramcharitmanas : रामायण की ये 8 चौपाई से दूर होगी सभी समस्याएं, आज से ही शुरू करें पाठ

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version