Jyeshtha Purnima 2023: ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा व्रत कब? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Jyeshtha Purnima 2023

Jyeshtha Purnima 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो पक्ष होते हैं शुक्‍ल पक्ष और कृष्‍ण पक्ष। शुक्‍ल पक्ष के आखिरी दिन पूर्णिमा तिथि (Purnima Tithi) आती है। इसी दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ आकाश में दिखाई देता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना जाता हैं। ये पूर्ण दिन भगवान नारायण को समर्पित होता है। इसलिए इस खास दिन भगवान नारायण की पूजा और व्रत रखना शुभ होता है। साथ ही भगवान सत्‍य नारायण की कथा सुननी या पढ़नी चाहिए। इसके अलावा इस दिन स्नान-दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन व्रत (Jyeshtha Purnima 2023) रखने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति का मानसिक तनाव, चिंताएं और परेशानियां दूर होती हैं और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें- Ashadh Month 2023 : 5 जून से हो रहा है आषाढ़ मास का आरंभ, देखें इस माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2023) तिथि का आरंभ 3 जून शनिवार को सुबह 11 बजकर 16 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 4 जून रविवार को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में पूर्णिमा दोनों दिन मनाई जा सकती हैं, लेकिन व्रत 3 जून को रखा जाएगा। इसके अलावा स्नान और दान-पुण्य का शुभ मुहूर्त 4 जून को है। वहीं, 3 जून को पूजा के तीन शुभ मुहूर्त रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग पड़ रहे हैं। 3 जून को रवि योग प्रात: काल 05 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक है। इसके बाद शिव योग आरंभ होगा, जो दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। फिर सिद्ध योग शुरू होगा।

आपको बता दें कि पूर्णिमा का व्रत चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के बाद खोला जाता हैं। इस बार 3 जून को चंद्रोदय शाम 06 बजकर 39 मिनट पर होगा। इस समय अर्घ्य चांद को देकर आप व्रत का पारण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Purnima 2023 : ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन बन रहे हैं 3 योग, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version