झारखंड: आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म से बिगड़ी हालत , रिम्स में किया रेफर

jharkhand crime news

Jharkhand Rape case: झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के एक टोले में शादी समारोह में जा रही आदिवासी नाबालिग लड़की को दो लड़कों ने अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलने पर नगर वासियों ने उसकी तलाश की तो वह एक बंद ईंट भट्ठे में बेहोशी की हालत में मिली। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना से नाबालिग की स्थिति बेहद खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

दुष्कर्म के दरिंदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुडू पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए कुडू सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया। वहीं दुष्कर्म के दरिंदो को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: Indonesia: ईद मनाकर लौट रहे यात्रियों से भरी स्पीड बोट पलटी, 11 की मौत , कई लापता

शादी समारोह से किया किशोरी को अगवा

जानकारी के अनुसार करीब 13 साल की नाबालिग आदिवासी लड़की अपने घर के पास आयोजित शादी समारोह में पहुंची थी। रात 11 बजे के बाद लड़की अचानक गायब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने परिजनों को सूचना दी कि दो ग्रामीण युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया है। ग्रामीण उसकी तलाश में बंद ईंट भट्ठे पर पहुंचे तो वहां लड़की बेहोश मिली।

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार रात को ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। इस क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात में ही एक आरोपी को दबोच लिया। वहीं, रातभर छापेमारी के बाद शुक्रवार अगली सुबह दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म को बेरहमी से अंजाम दिया था, जिससे नाबालिग की हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version