जाह्नवी ने विजय देवरकोंडा को बताया प्रैक्टिकली मैरिड, किया बड़ा खुलासा

जाह्नवी ने विजय देवरकोंडा को बताया प्रैक्टिकली मैरिड

जाह्नवी कपूर आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। जाह्नवी बहुत बार कई एक्टर का सीक्रेट रिवील करती हुई दिखाई देती हैं। वह हर जगह अपने अंदाज से बवाल मचाती रहती हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन में जोर शोर से लगी हुई हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे मीडिया जगत में खलबली मच गई। दरअसल जाह्नवी अपने चीज फ्लैटर वाले क्रश विजय देवरकोंडा का रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

जाह्नवी मिली के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंची थी जहां उनसे मीडिया द्वारा कई सवाल पूछे गए। उसी दौरान एक सवाल यह भी पूछा गया कि आप इन एक्टर्स को अपने च्वाइस के हिसाब से रेट करें– ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य राय कपूर। जिसके बाद जाह्नवी थोड़ी कन्फ्यूजन में दिखी। फिर जानवी सभी का नाम ले लेती हैं। दूसरा प्रश्न पूछा गया कि वह अपने स्वयंवर में किसे पार्टिसिपेट करते देखना चाहेंगी ? जानवी ऋतिक और टाइगर का नाम लेती है।

इन सभी एक्टर्स में से जाह्नवी ने खासतौर पर एक नाम विजय देवरकोंडा का जोर शोर से लेती हुई नजर आई। इस पर एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि वह प्रैक्टिकली मैरिड है। जाह्नवी अपने जवाब में विजय देवरकोंडा को शादीशुदा बताती हैं उसके बाद जाह्नवी को हंसी आ जाती है। इससे पहले कॉफी विद करण के शो में भी जाह्नवी कपूर और सारा अली खान ने कबूला था कि उन्हें विजय देवरकोंडा पर क्रश है जिसे दोनों डेट करना चाहेंगी।

इससे पहले कई बार विजय का रश्मिका मंदाना के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें उड़ चुकी हैं। दोनों एक ट्रिप पर अभी हाल ही में साथ में गए थे। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर भी देखा गया। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Exit mobile version