जाह्नवी फिर से दिखाई दीं अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ, जानिए कौन हैं शिखर

Jhanvi blog image

बॉलीवुड गलियारों में दिवाली की पार्टियां मनाई जा रही है। बड़े-बड़े सितारों का एक दूसरे के घर जमघट लगा हुआ है। कई बॉलीवुड सितारे पार्टी में शरीक हो रहे हैं तो कई घर में दिवाली के मौके पर शानदार पार्टी होस्ट कर रहे हैं। पार्टी के दौरान कई सेलेब्स का आना जाना देखा जा सकता है। जाह्नवी कपूर ने राइटर-प्रोड्यूसर अमृत पाल बिंद्रा की दिवाली पार्टी में अपने रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड शिखर परिहार के साथ एंट्री ली जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हक्के बक्के रह गए। 

जाह्नवी की इस मूव पर किसी को विश्वास नहीं हुआ। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्नवी कपूर सेक्सी लुक में साड़ी पहने गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं। उनके साथ गाड़ी में शिखर परिहार भी मौजूद थे। वहां मौजूद पपराजी को देख दोनों मुस्कुरा देते हैं। शिखर, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम, सुशील कुमार सिंदे के पोते हैं। 

आपको बता दें कि ऐसी खबरें पहले भी आ चुकी है जहां जाह्नवी कपूर शिखर परिहार को डेट करती हुई पाई गई थी। सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। अब एक बार दोनों की नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दोनों की डेट की ख़बरे एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही है। 

असल में दोनों के बीच क्या है वो तो जाह्नवी और शिखर ही बता सकते हैं। जिस तरह से जाह्नवी मीडिया में शिखर के साथ पेश आयीं उससे एक बात तो क्लियर है कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। 

Exit mobile version