होली पर रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़: जापानी लड़की से की बदसलूकी, Video हुई वायरल

delhi: japanese woman harassed on holi

होली के दिन दिल्ली में एक विदेशी जापानी लड़की (Japnese Woman Molested) के साथ छेड़छाड़ का ताजा मामला सामने आया है। जापानी लड़की के साथ कुछ लड़के रंग लगाने की आड़ में बदसलूकी करते हुए नजर आए। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि त्योहार के बहाने लड़की के साथ कई लड़को ने गंदी और शर्मनाक तरीके से होली खेली। इस घटना को लेकर पुलिस एक्शन में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।

रंग की आड़ में छेड़छाड़

रंगो के त्योहार होली के दौरान राजधानी में एक विदेशी जापानी लड़की (Japnese Woman Molested) के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 आरोपियों को फौरन हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि होली के दिन जापान की एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। इस वारदात को दिल्ली के पहाड़गंज में अंजाम दिया गया। बता दें कि तीन में से एक आरोपी नाबालिग है।

यह भी पढ़ें: MP: होली खेलने के बाद दुष्कर्म आरोपी ने लगा ली फांसी, इस बात का सता रहा था डर… जानें पूरा मामला

वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोश

जापानी लड़की के साथ होली पर हुई बदसलूकी का वीडियो आप यहां साफ देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के साथ तीन लड़के कैसे बदतमीजी कर रहे हैं। महिला आरोपियों की इस हरकत से काफी परेशान दिख रही है और खुद को उनसे बचाने के प्रयास में लगी हुई है। वहीं दूसरी और लड़के जबरन पीड़िता को अपनी बांहों में जकड़ कर उसको रंग लगाते हुए भी दिख रहे हैं।

For those who were against the #BHARATMATRIMONY Holi campaign. A Japanese tourist in India. Imagine your sister, mother or wife being treated like this in another county? Maybe you will understand then. pic.twitter.com/VribIpXBab

— Ram Subramanian (@iramsubramanian) March 10, 2023

इतना ही नहीं वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़कों ने महिला पर अंडे तक फोड़े है। सोशल मीडिया पर वायरल हो इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया है। अधिकारियों ने स्थानीय खुफिया एजेंसियों के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर पीड़िता ने कोई शिकायत नहीं की है। वह कल बांग्लादेश के लिए रवाना हो गई है। महिला ने ट्वीट करके बताया कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: होली के दिन पत्नी ने चिकन बनाने से किया इनकार तो गुस्से से लाल हुआ पति, दी ये सजा

Exit mobile version