Ishan Kishan Girlfriend : बेहद खूबसूरत हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, देखें कैसे मिले ?

Ishan Kishan Girlfriend

Ishan Kishan Girlfriend

Ishan Kishan Girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन अपने लुक्स और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बिहार के औरंगाबाद जिले से आने वाले किशन युवा हैं और अपनी रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों मे रहते हैं। ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है, जो इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर भी हैं। वो बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अदिति अपनी फिटनेस से बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हुई नजर आती हैं।

पेशे से एक म्यूजिकल आर्टिस्ट और प्रोफेशनल मॉडल

4 जनवरी, 1997 को राजस्थान के जयपुर में जन्मीं अदिति हुंडिया फैशन वर्ल्ड में काफी एक्टिव हैं। अदिति एक प्रोफेशनल मॉडल हैं। साथ ही पेशे से एक म्यूजिकल आर्टिस्ट भी हैं। अदिति हुंडिया ने करियर की शुरुआत 2016 में किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में एलीट मिस राजस्थान प्रतियोगिता में शिरकत की। उस समय वह इस प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट रही थीं। वह साल 2017 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उसके एक साल बाद यानी 2018 में उन्होंने मिस सुपरनेचुरल मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था।

वहीं सोशल मीडिया पर अदिति काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों को लोग खूब देखना पसंद करते हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। अदिति ने पोलैंड में मिस सुपरनेशनल कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करके भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

कई बार कर चुकी हैं ईशान किशन को चियर

साल 2019 में अदिति को ईशान की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते देखा गय। वे मैच में ईशान की परफोर्मेंस पर चियर कर रही थीं। इसके बाद से उनका नाम ईशान से जोड़ा गया। अदिति ने ईशान किशन की परफॉर्मेंस की सराहना भी की थी। इतना ही नहीं अक्टूबर, 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरिज में जब ईशान किशन वनडे में अपना शतक बनाने से चूक गए थे, तब भी उन्होंने सोशल मीडिया पर उस मैच का वीडियो शेयर करते हुए ‘Well done IK’लिखा था।

ईशान किशन को जब मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों की नीलामी में 15.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था तब भी अदिति ने मुंबई इंडियंस के बधाई पोस्ट पर ‘प्राउंड एंड हैप्पी’ लिखकर अपना प्यार जताया था। ईशान की नेटवर्थ की बात करें तो 2022 तक वो 45 करोड़ रुपए के मालिक हैं। ईशान किशन क्रिकेट के अलावा कई बड़े विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं।

Exit mobile version