IPL 2024 SRH vs MI Highlights : सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को धोया, 31 रन से दर्ज की शानदार जीत

IPL 2024 SRH vs MI Highlights

IPL 2024 SRH vs MI Highlights : आईपीएल 2024 का 8वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। इस सीजन यह सनराइजर्स की पहली जीत है। उसे पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने हराया था। वहीं, मुंबई को लगातार दूसरी हार मिली है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के गेंदबाजों की खूब पिटाई की। सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाए, जो इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी टीम ने आईपीएल मैच में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। ट्रैविस हेड ने 24 गेंद पर नौ चौकों और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं। इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर नाबाद 80 रन बनाए। जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल थे।

इसके बाद एडेन मार्कराम ने 28 गेंद पर नाबाद 42 बनाए। मार्कराम ने दो चौके और एक छक्का जड़ा। क्लासेन और मार्कराम के बीच 55 गेंद पर 116 रन की अटूट साझेदारी भी देखने को मिली।वहीं एमआई की ओर से हार्दिक, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवरों में 246 रन ही बना पाई और 31 रनों से मुकाबला गंवा दिया। मुंबई की टीम की शुरुआत भी काफी अच्छी रही। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शुरुआती ओवरों में काफी बाउंड्री लगाए। ईशान किशन काफी अच्छे लय में दिखाई दिए। टीम के लिए तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। इसके अलावा टीम डेविड 42 रनों पर नाबाद रहे। टीम के लिए रोहित शर्मा 26, ईशान किशन 34, नमन धीर 30, हार्दिक पांड्या 24, और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 15 रन बना सके। हैदराबाद की ओर से पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा शाहबाज अहमद ने 1 विकेट चटकाया।

ये भी पढ़ें : IPL 2024 RR vs DC match playing 11, Full Squad, Dream11 Prediction Fantasy Team

Exit mobile version