IPL 2023, MI Vs RCB Highlights: सूर्यकुमार यादव के सामने बेबस RCB, मुंबई ने आरसीबी को छह विकेट से हराया

IPL 2023, MI Vs RCB Highlights

IPL 2023, MI Vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने आरसीबी से बदला ले लिया है। अब मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही मुंबई इंडियन्स ने लगातार तीसरी बार 200 रन या उससे अधिक के टारगेट को चेज किया है।

MI Vs RCB Highlights

सूर्यकुमार यादव के सामने बेबस RCB

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस (65) और ग्लेन मैक्सवेल (68) की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने महज 16.3 ओवरों में उसने बैंगलोर के 200 रनों का लक्ष्य चेज कर लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 35 गेंदों में 83 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के निकले। वहीं नेहाल वढेरा 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 34 गेंदों में 52 रन पर नाबाद रहे।

पॉइंट्स टेबल 2023 में भूचाल

सूर्याकुमार यादव और नेहाल बधेरा ने पारी को बखुबी संभाला और टीम को जीत दिलाई। पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। मुंबई  की टीम इस जीत के साथ टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है वही आरसीबी की बात करें तो वो फ़िलहाल 11 मैचों में 5 जीत के साथ सातवें स्थान पर आ गई है।

Exit mobile version