IPL 2023 Auction: 10 टीमें, 405 खिलाड़ी और 87 स्लॉट, लाइव प्रसारण में बस कुछ घंटे बाकी

ipl edited blog

IPL Auction 2023 : फीफा वर्ल्ड कप के खत्म हो जाने के बाद दर्शकों का ध्यान फिर से क्रिकेट की ओर हो चला है। आईपीएल ऑक्शन से जुड़ी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली जा चुकी है। 23 दिसंबर को भारत के कोच्चि शहर में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। आईपीएल 2023 के लिए  खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। शॉर्टलिस्ट किए गए 405 खिलाड़ियों में से 87 स्लॉट के लिए सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की बोली लगाएगी।

दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा ऑक्शन

आईपीएल के 16वें सीजन के लिए होने जा रहा ये ऑक्शन बड़ा नहीं होगा। इस बार का इंडियन प्रीमियर लीग 2023 ऑक्शन मिनी-ऑक्शन होगा। ये ऑक्शन शुक्रवार यानी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में हो रहा है जो दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। इस आईपीएल सीजन में कुल 10 टीमें होंगी जो अपने खाली स्लॉट को भरेंगी। आईपीएल की सभी 10 टीमें इस बार करीब 405 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी।

ये दिग्गज खिलाड़ी नहीं होंगे इस आईपीएल का हिस्सा

इस आईपीएल सीजन कई धुआंधर क्रिकेटरों का नाम नहीं हैं। क्रिस गेल, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ आदि जैसे बड़े क्रिकेटरों ने इस बार ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उनके अलावा एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स, मार्नस लाबुशेन, क्रिस वोक्स, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस भी आईपीएल 2023 की नीलामी में शामिल नहीं हैं।

कहां देख पाएंगे ये ऑक्शन ?

आईपीएल का मिनी ऑक्शन इस बार दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखा जाएगा। एक तरफ इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क दिखाएगा तो वहीं डिजिटल पर जियो सिनेमा ऐप पर यह देखा जाएगा।

मेंस और वीमेंस आईपीएल 2023 का शेड्यूल

हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 की संभावित तारीखों की घोषणा की थी। मेंस आईपीएल 2023 का आगाज 16 अप्रैल से हो सकता है। वहीं, वीमेन आईपीएल 3 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। मालूम हो कि पहली बार वीमेन आईपीएल की शुरुआत भारत में हो रही है। वीमेंस आईपीएल 2023 का फाइनल मैच 26 मार्च को खेला जाएगा। ऐसे में ये पहला सीजन 23 दिनों तक चलेगा।

आईपीएल का ब्रांड वैल्यू 90 हजार करोड़ रुपए के पार

आईपीएल का ब्रांड वैल्यू पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में पिछले एक साल में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब ये बढ़कर 90 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। प्रमुख कंसल्टिंग और एडवायजरी एजेंसी डी एंड पी एडवायजरी की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2022 की वैल्यू बढ़कर 10.9 बिलियन डॉलर हो गई है। एक साल पहले 2021 में यह 6.2 बिलियन डॉलर थी।

 

 

Exit mobile version