भारत की शान एवं खूबसूरती की मिसाल ताज महल के दिलचस्प तथ्य

Taj Mahal Unknown Facts

Taj Mahal Unknown Facts : बेमिसाल खूबसूरती और भव्यता की वजह से दुनिया-भर में मशहूर ताज महल, सात अजूबों में से एक है। ताजमहल को मोहब्बत की मिसाल माना जाता है, जो मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के अटूट प्रेम की याद में बनवाया था। आगरा में स्थित ताजमहल को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते है और इसके अद्भत सौन्दर्य व अद्भुत आर्कषण की वजह से इसे विश्व धरोहर की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।

ताजमहल से जुड़े रोचक तथ्य

बता दें कि ताजमहल, भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और इसकी वजह से भारत में टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिलता हैं। ताजमहल के निर्माण के पीछे बेहद रोचक कहानियां भी है, जैसे-

– आगरा में स्थित ताजमहल को एक ऐसी लकड़ी के आधार पर बनाया गया है, जिसे मजबूत बनाए रखने के लिए नमी की जरूरत होती है और ताजमहल की इमारत को ये नमी यमुना नदी से मिलती है।

– मुगल सम्राट शाहजहां ताजमहल की तरह ही एक काला ताजमहल बनवाना चाहते थे लेकिन इससे पहले शाहजहां के बेटे ने उन्हें बंधक बना लिया था, जिससे उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी।

– ताजमहल को बनाने के लिए लगभग 8 अलग-अलग देशों से सामान लाया गया था और इसकी निर्माण सामग्री ढोने के लिए करीब 1500 हाथियों का सहारा लिया गया था।

– ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल का डुप्लीकेट भी बनाया गया हैं, जो औरंगाबाद- महाराष्ट्र में स्थित हैं। उस इमारत को मिनी ताज के नाम से जाना जाता है लेकिन वास्तविक में यह बीवी का मकबरा है।

– ताजमहल इकलौती ऐसी इमारत है, जिसका निर्माण सफेद संगमरमर के पत्थरों से किया गया है, जिसको बनाने में करीब 23 साल का लंबा वक्त लगा था। इस इमारत को भारतीय मजदूर के साथ-साथ तुर्की और फारस के मजदूरों ने भी बनाया था।

– मुगलकाल में बना ताजमहल, में जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच जो फव्वारे लगाए गए हैं, वह किसी पाइप से नहीं जुड़े हैं बल्कि हर फव्वारे के नीचे एक तांबे का टैंक है, जो सभी एक ही समय पर भरते हैं और प्रेशर पड़ने पर इनमें से पानी निकलता हैं।

Exit mobile version