भारतीय घूम सकते है बिना वीजा के इन खूबसूरत देशों में

Visa blog image 1

Countries Where You Can Travel Without Visa : लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना, कई दस्तावेजों की तैयारी, सवाल जवाब और फिर महीनों वीजा के पेपर का इंतजार करना। ज्यादातर भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स की ये ही शिकायत होती है। बता दें कि कई देशों में वीजा फ्री एंट्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाती है। जिसका मतलब है कि कुछ देशों की विदेश यात्रा के लिए वीजा अप्लाई करने की जरुरत नहीं है।

इन देशों के लिए वीजा की जरुरत नहीं है

बता दें कि कई ऐसे खूबसूरत देश है, जहां जाने के लिए वीजा अप्लाई नहीं करना पड़ेगा लेकिन पासपोर्ट होना जरूरी है।

– इंडोनेशिया
इंडोनेशिया घूमने जाने के लिए केवल पासपोर्ट की जरुरत होती है। यहां बिना वीजा के एक महीने तक रह सकते हैं। इंडोनेशिया सबसे शानदार द्वीपों में से एक है। यहां पर हर-भरे पहाड़ और समुद्र तट देखने लायक है। इसके अलावा अगर आप यहां घूमने जा रहें है तो पापुआ आइलैंड, लोम्बोक, टोबा लेक और कोमोडो द्वीप भी एक बार जरूर जाएं।

– मालदीव

समुद्र जैसी जगहों पर जिसको जाना अच्छा लगता है उसके लिए मालदीव सबसे परफेक्ट देश है। यहां साफ-सुथरे बीच, नीले आसमान, नीला समुद्र का नजारा देखने लायक है। इसके अलावा यहां स्कूबा डाइविंग, अंडर वॉटर फोटोग्राफी और जेट स्कीइंग का भी मजा उठा सकते है। बता दें कि मालदीव पहुंचने के बाद, सबसे पहले वीजा दिया जाता है, जिससे 30 दिन के लिए वहां रुका जा सकता हैं।

– मॉरीशस
साफ-सुथरे समुद्र, खूबसूरत पहाड़ियां और समुद्र की लहरें, वाकई मॉरीशस की प्रकृति को दर्शाती हैं। मॉरीशस में सात रंगों वाली जमीन बेहद फेमस है। इसके अलावा यहां पर ल केंबूस, आईल ऑक्स सर्फ और ट्रू ऑक्स आइलैंड भी घूमने वाली जगह है। बता दें कि मॉरीशस में पहुंचने के बाद सबसे पहले वीजा दिया जाता है, जिससे 60 दिनों के लिए वहां रह सकते हैं।

– नेपाल
कम खर्चे में नेपाल की विदेश यात्रा, एकदम सही जगह है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है, जिसे विश्व के प्राचीन शहरों में गिना जाता है। नेपाल के पोखरा में कई झीले है, जहां जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा यहां हिमालय के पहाड़ों से घिरा छोटा सा देश है, जहां एडवेंचर से लेकर प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ जैसे ऐतिहासिक मंदिर भी नेपाल की छवि को दर्शाते है। बता दें कि नेपाल जाने के लिए न तो पासपोर्ट की जरूरत है और न ही वीजा की। फोटो पहचान पत्र के साथ भारतीय पर्यटक पूरा नेपाल घूम सकते हैं।

Exit mobile version