भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, हॉकी में 4 बार की चैंपियन को हरा जीता एशिया कप का खिताब

Women’s Junior Asia Cup 2023 Hockey

Women’s Junior Asia Cup 2023 Hockey: वैसे तो हर खेल का अपना अलग अलग महत्व है लेकिन बहुत से लोग हैं वो हर खेल में अपने देश के सम्मान के साथ जोड़ कर देखते हैं। ऐसे में एक तरफ जहां भारतीय खेल प्रेमियों को क्रिकेट में मिली बड़ी हार का दुख है तो वहीं भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम के पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने की खुशी भी है। दरअसल, रविवार को टीम इंडिया ने चार बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर यह कारनामा किया। इतिहास रचने वाली भारत की महिला जूनियर हॉकी टीम को चारों तरफ से प्रशंसा मिल रही है। बड़े-बड़े सितारों ने टीम को साधुवाद और शुभकामनाएं दी है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में में टीम इंडिया ने किया निराश

एक तरफ जहां भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में फैंस को निराश किया वहीं भारत की महिला हॉकी टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि इंग्लैंड के द ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 209 रनों से हरा कर अपना पहला टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। क्रिकेट की इस विश्व चैंपियनशिप में भारत को मिली हार के बाद भारतीय फैन निराश हैं लेकिन वहीं भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी में देश की बेटियों ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

नीलम की गोल निर्णायक साबित हुआ

पहला क्वार्टर गोल रहित गया, जिससे दोनों टीमें बराबरी पर थीं। 22वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस दौरान अनु के गोल की बदौलत टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली। हालांकि तीन मिनट बाद दक्षिण कोरिया की पार्क सियो यिओन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया। नीलम ने 41वें मिनट में दक्षिण कोरिया की गोलकीपर के दाईं ओर से गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। इससे पहले भारतीय टीम ने लीग में मुकाबले में पॉइंट टेबल में टॉप में रही थी। लीग में खेले 4 मैचों में से भारत ने 3 जीते जबकि एक मैच ड्रॉ रहा।

The winning moments ✨️

Here a glimpse of the winning moments after the victory in the Final of Women's Junior Asia Cup 2023.#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsiaCup2023 pic.twitter.com/ZJSwVI80iH

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 11, 2023

प्रधानमंत्री समेत कई लोगों ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को इस जीत पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई। टीम ने अपार दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। उन्होंने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा, “एक शानदार और अविस्मरणीय रविवार! इतिहास रचने के लिए हमारी #नारीशक्ति को हार्दिक बधाई क्योंकि उन्होंने कौशल और जुनून के जोरदार प्रदर्शन से 4 बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी, एशिया कप खिताब जीता है।”

 

Exit mobile version