Women’s T20 WC 2023 : महामुकाबले की जंग के लिए भारतीय टीम तैयार, हरमनप्रीत कौर करेंगी टीम का नेतृत्व

Women's T20 World Cup 2023

Women’s T20 WC 2023: दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-20 विश्व कप 2023 खेला जाना है। इसी शुरुआत 10 फरवरी 2023 से हो रही है। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस पुरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे जो 17 दिनों तक चलेगा। ऐसे में ये महीना काफी अहम रहने वाला है। 2020 में भारतीय टीम ख़िताब जीतने में असफल रही थी। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से कारारी हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में अब भारतीय टीम की निगाहें पहली बार खिताब जीतने पर होगी।

फाइनल 26 फरवरी 2023 को केपटाउन में

टीम इंडिया 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया ग्रुप 2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ है। ग्रुप चरण के अंत में प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। फाइनल 26 फरवरी 2023 को केपटाउन में होगा। इसके लिए पहले ही 15 सदस्यीय टीम घोषित की जा चुकी है। इस दौरान भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी जबकि स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर (फिटनेस पर निर्भर), राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

रिजर्व खिलाड़ी: सब्बिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह।

पूजा वस्त्राकर को विश्व कप टीम में रखा गया है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। अगर पूजा अपनी फिटनेस नहीं साबित कर पाती हैं तो उनकी जगह मेघना सिंह को मौका दिया जा सकता है।

NEWS 🚨 – India squad for ICC Women’s T20 World Cup 2023 & tri-series in South Africa announced.

More details here – https://t.co/3JVkfaDFPN #TeamIndia pic.twitter.com/FJex4VhAG6

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 28, 2022

Exit mobile version