जनसंख्या के मामले पर भारत टॉप पर: UN की रिपोर्ट में दावा- चीन को छोड़ा पीछे

india china population

दुनिया में सबसे अधिक आबादी के मामले में अब भारत पहले नंबर पर आ गया है। जी हां, आबादी के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी चीन से 29 लाख अधिक हो गई है और इसी के साथ भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया।

भारत और चीन की आबादी

आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आबादी अब 8 अरब से अधिक हो गई है। वहीं ये भी जान लें कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा साल 1950 से लगातार दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी किया जा रहा है। इसके बाद से ही पहली बार ऐसा हो रहा है जब जनसंख्या के मामले में भारत, चीन से आगे निकला हो।

यह भी पढ़ें: रामनवमी हिंसा पर भारत को ज्ञान देने चले थे मुस्लिम देश, भारत ने करारा जवाब देकर बोलती कर दी बंद

रिपोर्ट बताती है कि भारत की 25 प्रतिशत आबादी 0 से 14 साल के बीच है। वहीं 18 फीसदी लोग ऐसी हैं, जिनकी उम्र 10 से 19 के बीच है। 10 से 24 साल तक के लोगों की संख्या 26 प्रतिशत है। इसके अलावा 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है और 65 से ऊपर के 7 प्रतिशत लोग हैं। इसके अलावा बात चीन की करें तो 0 से 14 साल के बीच 17 प्रतिशत, 10 से 19 के बीच 12 प्रतिशत, 10 से 24 साल 18 प्रतिशत, 15 से 64 साल 69 प्रतिशत और 65 से ऊपर के लोगों की संख्या 14 प्रतिशत है।

लेकिन दर कम हो रही है 

UNFPA के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज बताते हैं कि यह स्पष्ट नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है। उनके अनुसार दोनों देश की तुलना करना काफी मुश्किल है, क्योंकि दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह साफ होता है कि चीन की आबादी पिछले साल अपने चरम पर पहुंच गई थी और अब इसमें गिरावट आने लगी है. वहीं भारत की आबादी फिलहाल बढ़ रही है। हालांकि भारत की आबादी के ग्रोथ रेट में भी 1980 के बाद से गिरावट देखी जा रही है। यानी भारत की आबादी तो बढ़ रही है लेकिन इसकी दर पहले के मुकाबले कम हो गई है।

Exit mobile version