दीपावली पूजा में शामिल करें ये चीज़े, कभी नहीं होगी धन की कमी

Diwali Puja Benefits

Diwali Puja Benefits : हिंदू धर्म में दीपावली को प्रमुख त्यौहारों में से एक माना गया है। इसी दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अपने घर अयोध्‍या लौटे थे। हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार समूचे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली पर धन की देवी माँ लक्ष्‍मी और गणेश जी की पूजा की जाती है ताकि उनकी कृपा सदा हम पर बनी रहें। लेकिन दीपावली की पूजा करते वक्त कई बार हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी भूल कर जाते हैं, जिससे हमें पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है।

माँ लक्ष्मी पूजन में शामिल करें ये चीज़े

सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। लक्ष्मी पूजा के दौरान कुछ चीजें पूजा स्थल पर रखने से ही बहुत लाभ मिलता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, चंद्रमा की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी और माँ लक्ष्मी का प्राकट्य भी समुद्र से ही हुआ था। इसलिए माना जाता है कि दीपावली की रात को माता लक्ष्मी की पूजा में जल में पाई जाने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। जैसे-
– शंख
– गोमती चक्र
– जल सिंघाड़ा
– मोती
– समुद्र का जल
– कमल पुष्प

पंचदेव की हमेशा करें पूजा

माना जाता है कि दीपावली की पूजा पंचदेवों की पूजा के बिना हमेशा अधूरी होती है। इसलिए माता लक्ष्मी के साथ-साथ सूर्य, गणेश जी, माँ दुर्गा, भगवन शिव और विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन भी हमें पूजन करते समय इन पंचदेव का ध्यान करना चाहिए। इससे लक्ष्मी की कृपा और समृद्धि प्राप्त होती है।

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक रीति रिवाज और मान्यताओं पर आधारित है। लेखक या वेबसाइट इस बात का शतप्रतिशत दावा नहीं करती।

Exit mobile version