जोधपुर: बाप-बेटे ने एक मां-बेटी के साथ किया गलत काम

jodhpur Rape and Kidnapp Mystery

जोधपुर में बाप-बेटे ने एक महिला और उसकी बेटी के साथ गलत काम कर दिया। महिला ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि, एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ मिलकर मेरे साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपी के बेटे ने उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बेटा महिला की नाबालिग लड़की के साथ मौके से फरार है जिसकी पुलिस को तलाश है।

मां-बेटी के साथ पिता-पुत्र ने किया गलत काम

ये अजीबो-गरीब मामला जोधपुर संभाग के जालोर जिले से सामने आया है। यहां एक महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। महिला के मुताबिक, दोनों आरोपी पिता-पुत्र है। आरोपी पिता ने अपने किसी दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया वहीं आरोपी का पुत्र महिला की नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया। पुलिस का कहना है कि फरार हुए कपल ने हाईकोर्ट में पेश होकर साथ रहने की इजाजत और परिजनों से सुरक्षा की मांग की है।

रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो

पुलिस ने रेप के दोनों आरोपियों को महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राजूराम और भजनलाल के नाम से की है। महिला ने बताया की दोनो आरोपियों ने बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दोनों ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

महिला की बेटी को किया जबरन अगवा

महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण को लेकर भी पुलिस में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि, महिला की नाबालिग पुत्री को 2 फरवरी दोपहर 4 बजे बावरला निवासी राजूराम का बेटा सुनील एक गाड़ी में जबरन डालकर अपहरण कर ले गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर धारा 457, 380, 363 IPC में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। लेकिन अभी तक नाबालिग का सुराग नहीं लग पाया है।

दरअसल, फरार हुआ कपल लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहता था। इस कारण दोनों जोधपुर हाईकोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने वहां बताया कि उन दोनों ने शादी कर ली है। अपनी मर्जी से लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं। उन्होंने परिजनों से खतरा बताते हुए पुलिस प्रोटेक्शन मांगा है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

Exit mobile version