Bad Dreams Reasons : अगर आपको भी आते है डरावने सपने, तो जरूर पढ़ें ये खबर

Bad Dreams Reasons

Bad Dreams Reasons : समय-समय पर सपनों को लेकर शोध होते ही रहते हैं। विज्ञान के मुताबिक हर एक सपने का मतलब होता है। हाल ही में एक बार फिर डरावने सपनों पर रिसर्च की गई। लैंसेट की ईक्लिनिकल मेडिसिन जर्नल (Lancet’s eClinical Medicine Journal) में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक डरावने सपनों का संबंध मानसिक स्थिति से होता है। शोध के अनुसार डरावने सपनों के आने का मतलब होता है कि भविष्य में आपको बीमारियां होने वाली है।

जानिए डरावने सपनों का क्या होता है मतलब

शोध में पता चला है कि डरावने सपनों (Bad Dreams Reasons) के आने का सफर बचपन से ही शुरू हो जाता है। अगर किसी बच्चे को नियमित रूप से 7 साल से 11 साल तक बुरे सपने दिखाई देते हैं तो इसका मतलब होता है कि 50 वर्ष तक की आयु में उनको संज्ञानात्मक हानि यानि सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। साथ ही पार्किंसंस (Parkinson’s disease) और डिमेंशिया (dementia) जैसी गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता हैं।

इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि बार-बार डरावने सपनों (Bad Dreams Reasons) का दिखना काफी हद तक आनुवंशिकी (Heredity) द्वारा भी निर्धारित होता है। जो एक जीन से भी जुड़ा होता है जिससे भी बुरे सपने आते हैं। बुढ़ापे में अल्जाइमर रोग के बढ़ने से भी डरावने सपनों के आने का जोखिम जुड़ा होता है। शोध में पता चला है कि बुरे सपने और प्रगतिशील मस्तिष्क रोग दोनों जीनों के भागीदारी सेट की वजह से होता है।

हालांकि बुरे सपने (Bad Dreams Reasons) हमेशा खराब मानसिक सेहत का ही संकेत नहीं देते हैं। ये कई बार नकारात्मक सोच की और भी इशारा करते है। अगर कोई व्यक्ति बार-बार गलत चीजों के बारें में सोचता है तो भी उसे बुरे सपने आने लगते है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version