ICC Women’s T20 WC 2023: 10 फरवरी से शुरू होगा मैच, जानें पूरा शेड्यूल

Womens

Womens

Women’s T20 WC : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार (28 दिसंबर) को महिला टी20 विश्व कप 2023 और दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू हो रहे त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। महिला टीम के लिए स्क्वाड चुनने का काम अखिल भारतीय महिला चयन समिति करती है जिसने ये 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। इस दौरान भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी जबकि स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

NEWS 🚨 – India squad for ICC Women’s T20 World Cup 2023 & tri-series in South Africa announced.

More details here – https://t.co/3JVkfaDFPN #TeamIndia pic.twitter.com/FJex4VhAG6

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 28, 2022

ICC महिला T20 विश्व कप 2023 10 फरवरी 2023 को से शुरू होगा। टीम इंडिया 12 फरवरी को केप टाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया ग्रुप 2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ है। ग्रुप चरण के अंत में प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। फाइनल 26 फरवरी 2023 को केपटाउन में होगा। जबकि जनवरी में ट्राई सीरीज दक्षिण अफ्रीका के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत का शेड्यूल

नोट: यहां सिर्फ भारत के खिलाफ मैचों को दर्शाया गया है। 

त्रिकोणीय टी20 सीरीज का शेड्यूल

 

 

Exit mobile version