ICC Player Of The Year Award 2022: भारत के सिर्फ एक खिलाड़ी किए गए शॉर्टलिस्ट, जानिए पूरा नाम

ICC Player blog

ICC Player Of The Year Award 2022: सूर्यकुमार यादव का बल्ला लगातार बोल रहा है। वे लगातार फॉर्म में चल रहें हैं। हाल में रणजी मैच के दौरान सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 95 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, दो बार वे शतक बनाने में चूक गए। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हे मौका नहीं मिला है जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा किया था। अब हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ घोषित हुए टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में उन्हें मौका मिला है। सिर्फ उन्हें मौका ही नहीं मिला बल्कि प्रमोट भी किए गए। दरअसल, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

वनडे में भारत के एक भी खिलाड़ी नहीं

अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2022 के सलाना अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं जिसमें सूर्यकुमार यादव को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। टी20 में विस्फोटक बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव के अलावा तीन अन्य खिलाड़ियों को भी शॉर्टलिस्ट किया गया। जबकि वनडे में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के दोनों फॉर्मेट में एक-एक खिलाड़ी को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

सूर्या के अलावा ये खिलाड़ी भी किये गए शॉर्टलिस्ट

टी20 की बात करें तो सूर्यकुमार यादव के अलावा जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं, वनडे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और वेस्टइंडीज के शाई होप का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया। सिकंदर रजा दोनों फॉर्मेट में अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव का टी20 में कैसा रहा प्रदर्शन?

सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। उन्होंने 2022 में 31 टी20 मैचों में 1164 रन बनाए। वे इस साल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 187.43 का रहा। सूर्यकुमार ने इस साल सबसे ज्यादा 68 छक्के भी लगाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए थे।

Exit mobile version