पति ने लगाया पत्नी को करंट फिर बेडरूम में ही दफनाया, मां ने बताई बेटे की करतूत

crime

crime

उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को करंट लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी का शव घर में ही दफना दिया। दरअसल, 24 दिसंबर को मृतक महिला का सड़ा-गला शव उसके ही बेडरूम से बरामद किया गया। मृतक की पहचान उमा शर्मा उर्फ आरफा फातिमा के नाम से की गई है। जानकारी के मुताबिक उमा शर्मा ने धर्म बदलकर मोहम्मद वसी से निकाह किया था। वहीं धर्मांतरण-निकाह के बाद उसके पति ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के आरोप में पुलिस नें आरोपी पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

crimecrime

धर्म बदलकर की शादी

जानकारी के मुताबिक, मामला यूपी के लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के हाफिजपुर मोहल्ले का है। यहां मोहम्मद वसी नाम के युवक ने मोहल्ले की ही रहने वाली उमा शर्मा को अपने प्रेम के जाल में फंसा कर उससे विवाह किया। उमा से विवाह के बाद मोहम्मद वसी ने अपनी पत्नी का धर्म परिवर्तन करवा दिया और उमा का नाम बदलकर आरफा फातिमा हो गया। दंपति के दो बच्चे हैं जिनका नाम हैदर और हुमायूँ है। आरोपी ने अपने दोनों बच्चों के सामने ही उमा को करंट लगाकर उसकी हत्या को अंजाम दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद बच्चों के सामने ही शव को अपने बेडरूम में दफना दिया।

crime

झगड़े के बाद की हत्या

जानकारी के मुताबिक, घर में उमा और मोहम्मद के अलावा उसके दो बच्चे और मोहम्मद की मां आशिया और भाई राही के साथ रहते थे। एक दिन दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी जिसके बाद सोते समय उसने फातिमा के हाथ पैर बांध दिए और फिर बोर्ड से लाइट का तार जोड़कर उसे करंट लगाकर मार डाला। घटना के कुछ दिन बाद आरोपी ने अपनी मां को बताया की फातिमा से लड़ाई होने के बाद वह घर छोड़ कर कहीं चली गई है। मां आशिया उस समय कानपुर में थी। वह घर आई तो उसने आरोपी से पूछताछ की तब मोहम्मद वसी ने सारा सच अपनी मां को बताया। आशिया ने फौरन वकील से मामले की बाद की जिस पर वकील ने पुलिस को सच बताने की सलाह दी। आरोपी की मां ने गोला कोतवाली जाकर बेटे की करतूत पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की मां के साथ पहुंचकर घर के कमरे से शव निकालकर पोस्टमार्टम के के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

Exit mobile version