तलाक के लिए हद पार कर गया पति, पत्नी को लगवाया एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन

hiv injection

hiv injection

आंध्र प्रदेश हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी से तलाक लेने के लिए उसको धोखे से एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवा दिया। दरअसल, आरोपी पति अपनी पत्नी से तालाक लेने के बहाने ढूंढ़ रहा था। तालाक ना मिलने के कारण उसने अपनी गर्भवती पत्नी  के साथ कथित तौर पर इतना गंभीर अपराध कर डाला।

दूसरी महिला के साथ था संबंध

दरअसल, ये मामला आंध्र प्रदेश के ताडेपल्ली इलाके का है। यहां आरोपी पती का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। जिस कारण आरोपी पती अपनी गर्भवती पत्नी से तालाक लेकर मुक्ति पाना चाहता था। लेकिन तालाक के लिए जायज बहाने की तालाश में उसने एक ऐसा अपराध कर डाला जो आपसी संबंधो को शर्मसार कर देने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति उसे इलाज के बहाने अस्पताल ले गया और कथित तौर पर एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवा दिया। मामला ताडेपल्ली इलाके का है। बताया गया कि घटना को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक झोलाछाप डॉक्टर की मदद से अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान चरण नाम से कि गई है।

‘धोखा देकर लगवा दिया इंजेक्शन’

पीड़ित महिला ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में बताया कि चरण उसे तलाक देने के लिए किसी ‘उचित’ बहाने की लंबे समय से तलाश कर रहा था। वजह ना मिलने पर उसने ये पूरी साजिश एक छोलाछाप डॉक्टर के साथ मिलकर की।  साजिश के तहत महिला को चरण एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया ओर कथित तौर पर एचआईवी वाले खून का इंजेक्शन लगा दिया। महिला ने कहा कि उससे डॉक्टर ने कहा कि प्रेग्नेंसी में अच्छे स्वास्थ्य के लिए ये इंजेक्शन अवश्यक है।

hiv injection

पती के खिलाफ दर्ज की शिकायत

जब पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो उसके बाद शुक्रवार को ताड़ेपल्ली पुलिस ने आरोपी एम. चरण (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। बता दे की, गिरफ्तार किए गए चरण ने एक झोलाछाप डॉक्टर की मदद ली थी और अपनी पत्नी को एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगवा दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि चरण उसे तलाक देने के लिए किसी ‘उचित’ बहाने की तलाश कर रहा था। पता चला है कि इलाज के बहाने पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया था। फिर उसे कथित तौर पर कहा गया कि ये इंजेक्शन गर्भावस्था के दौरान अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगाना अवश्यक है।

hiv injection

HIV पॉजिटिव निकली महिला

घटना के बाद जब महिला ने एक अस्पताल में हेल्थ चेकअप करवाया तो उस जांच पता लगा की महिला एचआईवी पॉजिटिव हो गई है। महिला ने बताया की बेटा चहता था पति। पीड़िता ने अपने कहा की उसका पती उसे दहेज के लिए भी परेशान करता था। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।

 

Exit mobile version