Winter Blues से ऐसे करें खुद का बचाव, जानिए कैसे

Winter Blues

Winter Blues

Winter Blues : देश में सर्दी के मौसम ने दस्तक दें दी हैं। कई लोगों को ये मौसम बहुत अच्छा लगता है तो कुछ लोगों को इससे नफरत होती है। सर्दी के मौसम में कई लोग विंटर ब्लूज का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए लोगों को पहले से ही कुछ ऐहतियातन कदम और सावधानी बरतनी चाहिए। अगर समय से पहले ही आप इसके लिए तैयार है तो आपको बिल्कुल भी डरने की जरुरत नहीं है।

क्या है विंटर ब्लूज

जिंदगी में उदास होना आम बात है। लेकिन सर्दियों में उदास होने की एक अलग वजह है। सर्दी के मौसम को उदासी मौसम के नाम से भी जाना जाता हैं। इस मौसम में आसमान में अंधेरा और धूसर जैसा रंग छा जाता है। धूप का नामों-निशान नहीं होता। इस स्थिति में अपने आप इंसान का मूड ख़राब हो जाता है, जिसे विंटर ब्लूज (Winter Blues) के नाम से जाना जाता हैं।

शरीर में होते है ये बदलाव

Winter Blues की समस्या से शिकार लोगों में डिप्रेशन (Depression) या एंग्जाइटी (Anxiety) की फिलिंग एक साथ महसूस होती हैं। साथ ही शरीर का एनर्जी लेवल भी समान्य से बहुत ज्यादा कम हो जाता है। इस समय ये सब होना आम बन जाता है। हर साल इस बीमारी से लाखों लोग ग्रसित होते हैं। ये (Winter Blues) खासतौर पर उस समय अपना शिकार बनता है जब धरती पर सूर्य का प्रकाश न के बराबर होता है। ठंड में कोई भी काम करने का मन नहीं करता। इसलिए खाली समय में फालतू बातों पर ध्यान जाता है और इंसान डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। थकान, अवसाद, निराशा, और अकेले रहना इसके आम लक्षण हैं।

अपनाएं इन तरीकों को

– मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें

– रोजाना एक्सरसाइज करें

– ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें

– प्रतिदिन धूप में बैठे

– विटामिन सी का करें ज्यादा से ज्यादा सेवन

– भुने हुए चने, सब्जियां और बादाम खाएं

– सोशल मीडिया से बनाए दूरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version