इस तरह करें माणिक रत्न की पहचान

Manik Ratna

Manik Ratna

Manik Ratna : बाजार में कई ऐसे रत्न मौजूद है जिन्हें पहनने से कई लाभ होते हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि हर एक रत्न का अपना अलग महत्त्व और अपना लाभ व दुष्परिणाम हैं। रत्न शास्त्र में माणिक रत्न को राजा कहा जाता है। कुछ लोग मानते है कि इसे अंगुली में धारण करने से कई फायदे होते हैं। माणिक रत्न (Manik Ratna) को रूबी के नाम से भी जाना जाता हैं।

क्या कहते हैं ज्योतिष

ज्योतिष की सलाह के बाद ही माणिक पत्थर (Manik Ratna) को धारण करना चाहिए। नहीं तो इसके कई दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए ये सबसे शुभ माना जाता है। ये रत्न संकट की घड़ी से पहले ही कई संकेत दे देता है। इंसान की मृत्यु नजदीक आने से पहले ही इसका रंग सफेद पड़ने लगता है। इसके अलाव अगर मनुष्य को उसका लाइफ पार्टनर धोखा दें रहा है तो इसका रंग अपने आप फीका होने लगता है। साथ ही इस मूल्यवान रत्न को धारण करने से मन में बुरे ख्याल भी नहीं आते हैं।

सही माणिक रत्न की करें पहचान

माणिक रत्न (Manik Ratna) हमेशा लाल, गुलाबी, हल्का गुलाबी या रक्तवर्णी रंग के ही होते हैं। साथ ही असली माणिक रत्न को अगर दूध में रखते है तो दूध का रंग भी गुलाबी होने लगता है। इसके अलावा इसे कांच के बर्तन में रखने से इसकी चमचमाती किरण हर और दिखाई देती हैं। बता दें कि जो लोग लोहे, तेल या कोयले से जुड़ा व्यवसाय करते हैं। उन्हें ये रत्न बिलकुल भी धारण नहीं करना चाहिए।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version