धरती पर कैसे शुरू हुई शादी की परंपरा, जानिए सबसे पहले किसने की थी शादी

First Marriage On the Earth

First Marriage On the Earth : हिंदू धर्म में विवाह को बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता हैं। शादी को विभिन्न रीति-रिवाज के साथ पूरा किया जाता है। हर एक धर्म में अलग-अलग रस्मों के साथ शादी की जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर सबसे पहले शादी किसने की थी? धरती पर शादी की रस्में, परंपरा कैसे और कब शुरू हुई ? आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको ये बताएंगे कि धरती पर पहली बार किसने शादी (First Marriage On the Earth) की थी और कैसे विवाह की रस्में शुरू हुई आदि।

जानिए पृथ्वी के पहले दंपत्ति कौन थे

धार्मिक पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब सृष्टि की रचना हुई थी तो उस समय भगवान ब्रह्मा जी ने अपने तन के दो टुकड़े किए। एक टुकड़े को “का” और दूसरे टुकड़े को “या” नाम दिया गया। इन दोनों टुकड़ों को मिलाकर काया बना, जिससे पुरुष और स्त्री तत्वों का जन्म हुआ। इसके बाद पुरुष तत्व को ‘स्वयंभू मनु’ और स्त्री तत्व को ‘शतरूपा’ का नाम दिया गया। हिन्दू मान्यता के मुताबिक मनु और शतरूपा को ही धरती का पहला मानव माना जाता हैं। पृथ्वी पर जब इन दोनों का आमना-सामना हुआ तो दोनों को ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन (First Marriage On the Earth) में जाने की दिशा मिली।

जानिए किसने शुरू की थी शादी की परंपरा

हिंदू पुराण की कथाओं के मुताबिक सबसे पहले शादी (First Marriage On the Earth) की शुरुआत श्वेत ऋषि जी ने की थी। उन्होंने ही शादी की परंपरा का निर्माण किया था, जिसमें विवाह के नियम और तमाम रीती-रिवाज शामिल थे। श्वेत ऋषि ने ही शादी में सिंदूर, मंगलसूत्र और सात फेरों आदि नियम बनाए थे जिनका पालन आज भी किया जाता हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version