इस वर्ष कब-कब लगेगा Surya और chandra Grahan, जानिए तिथि और समय

Grahan 2023

Grahan 2023

Grahan 2023 : आसमान में चंद्रमा, सूरज और धरती की विशेष स्थिति से ग्रहण होता है। हिन्दू धर्म में व्रत और त्यौहार के अलावा ग्रहण का भी अपना अलग महत्त्व हैं। मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के समय किए गए काम में कभी भी सफलता नहीं मिलती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताएंगे कि, इस वर्ष ग्रहण (Grahan 2023) कब-कब लगेगा और कितने लगेंगे।

भारत में भी दिखाई देगा प्रकोप

पिछले वर्ष 2022 में 4 ग्रहण लगे थे, जो दुनियाभर की कई जगहों में दिखाई दिए थे। हालांकि, इस बार भी पूरे साल 4 ग्रहण ही लगेंगे। इस बार 2 सूर्य ग्रहण और 2 ही चंद्र ग्रहण लगेंगे। 2023 का पहला ग्रहण, सूर्य ग्रहण (Grahan 2023) होगा, जो भारत में बिल्कुल भी नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका असर देश पर नहीं होगा। पहले सूर्य ग्रहण के बाद दूसरे नंबर पर बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Grahan 2023) लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। इसके बाद फिर सूर्य ग्रहण और आखिर में चंद्र ग्रहण लगेगा।

जानिए ग्रहण की तिथि और सही समय

इस बार 20 अप्रैल 2023 को पहला सूर्य ग्रहण (Grahan 2023) लगेगा, जिसका असर सुबह 7.04 से दोपहर 12.29 तक रहेगा।

5 मई 2023 को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Grahan 2023) लगेगा, जो रात 8 बजकर 45 मिनट से देर रात 1 बजे तक दिखाई देगा।

साल का तीसरा सूर्य ग्रहण, 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को पड़ेगा। जिसका आरंभ सुबह 7 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि, इसका असर भारत में नहीं होगा।

इसके बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Grahan 2023), 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा, जिसका असर भारत में देर रात 01.06 से 02.22 तक होगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version