Lord Shivji : भगवान शिव जी के कितने अवतार हैं? जानिए क्रम अनुसार सभी नामों के बारे में

Lord Shijiv Avtar

Lord Shijiv Avtar : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि जब कभी भी पृथ्वी पर कोई संकट आता है तो भगवान अवतार लेकर सृष्टि को उस संकट से बचाते है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव जी और भगवान विष्णु जी ने भी कई बार धरती पर अवतार लिए हैं। भगवान विष्णु के 24 अवतार है, जिसमें से 23 अवतार अब तक सृष्टि पर अवतरित हो चुके है। वहीं 24 और अंतिम ‘कल्कि अवतार’ के रूप में आना अभी बाकी है। इसके अलावा भगवान शिव (Lord Shijiv Avtar) के 19 अवतार है। आज हम आपको इस आर्टिकल में भगवान शिव के 19 अवतारों के बारे में बताएंगे-

यह भी पढ़ें- शिव जी से शादी करने के लिए मना कर दिया था माता गौरी ने, जानिए शिव-पार्वती से जुड़े रोचक तथ्य

इस प्रकार शिव जी ने लिए अवतार

  1. वीरभद्र :- वीरभद्र अवतार को भगवान शिव का गण माना जाता हैं। जो उनकी जटा से उत्पन्न हुए थे।
  2. पिप्पलाद :- भगवान शिव के 19 अवतारों में से एक पिप्पलाद को माना जाता हैं।
  3. नंदी :- पौराणिक कथाओं के अनुसार, शिलाद नाम एक मुनि ब्रह्मचारी ने शिव जी से एक अयोनिज और मृत्युहीन संतान की कामना की थी, जिसके बाद शिव जी के वरदान के चलते शिलाद को भूमि जोतते समय एक बालक मिला। भूमि से उत्पन्न इस बालक का नाम शिलाद ने नंदी रखा। इसके बाद शिव ने नंदी को अपना गणाध्यक्ष बनाया।
  4. भैरव :- शिव महापुराण में भैरव देव को भगवान शंकर का पूर्ण रूप बताया गया है।
  5. अश्वत्थामा :- अश्वत्थामा जी भी भगवान शंकर के अंशावतार हैं। कहा जाता है कि द्रोणाचार्य ने शिव जी को पुत्र रूप में पाने की लिए घोर तपस्या की थी, जिसके बाद उनकी तपस्या से प्रसंन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया। वरदान के मुताबिक, शिव जी उनके पुत्र के रूप में अवतीर्ण हुए।
  6. शरभावतार :- भगवान शिव के छटे अवतार हैं शरभावतार।
  7. गृहपति :- गृहपति भगवान शिव का सातवां अवतार है।
  8. ऋषि दुर्वासा :- धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऋषि दुर्वासा भी शिव जी के एक अवतार हैं।
  9. हनुमान जी :- शिवमहापुराण के अनुसार, संकट मोचन हनुमान जी भी भगवान शिव के अवतार हैं।
  10. वृषभ :- भगवान शिव ने वृषभ जी के रूप में 10 वां अवतार लिया है। जिसने विष्णु पुत्रों का संहार किया था।
  11. यतिनाथ :- पौराणिक कथाओं के अनुसार, यतिनाथ जी भी शिव जी के अवतार हैं।
  12. कृष्णदर्शन :- कृष्णदर्शन भी भगवान शिव ने अनेकों अवतारों में से एक हैं।
  13. अवधूत :- आपको बता दें कि भगवान शिव ने अवधूत अवतार लेकर इंद्र देव के अंहकार को चूर-चूर कर दिया था।
  14. भिक्षुवर्य :- धर्म ग्रंथों के अनुसार, भिक्षुवर्य भी शिव जी के एक अवतार हैं।
  15. सुरेश्वर :- भगवान शिव का सुरेश्वर (इंद्र) अवतार भक्तों के प्रति उनकी प्रेम भावना को प्रदर्शित करता है।
  16. किरात :- भगवान शिव के अनेकों अवतारों में से एक, किरात जी को भी माना जाता हैं।
  17. ब्रह्मचारी :- ये भी शिव जी के एक रूप है।
  18. सुनटनर्तक :- सुनटनर्तक जी को भी शिव जी के प्रमुख अवतारों में से एक माना जाता हैं।
  19. यक्ष अवतार:-  शिव जी ने यक्ष अवतार भी लिया था, जिसने देवताओं के अनुचित और मिथ्या अभिमान को दूर किया था।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो जाएंगे शिव जी

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version