Kareena Kapoor Khan : तैमूर के प्रति पैपराजी के जुनून को कैसे संभालती है करीना कपूर खान? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Kareena Kapoor Khan

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। करीना एक्ट्रेस के साथ- साथ  एक पत्नी और मां भी हैं। इन दिनों वे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

वहीं हाल ही में एक इवेंट के दौरान करीना अपने करियर के साथ अपने परिवार और बच्चों की परवरिश पर भी खुलकर बातें करती नजर आईं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने बच्चों को  मीडिया के प्रति सहज कैसे रख पाती हैं।

करीना ने अपने बच्चों को लेकर कही बड़ी बात

आपको बता दें कि फिल्म स्टार होने के साथ-साथ करीना कपूर तैमूर अली और जेह की मां भी है। उनके बेटे तैमूर के प्रति मीडिया में एक अलग किस्म का जुनून देखने को मिलता है। जब उनसे पूछा गया कि वे कैसे पैपराजी को हैंडल करती हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कहा, ‘देखिए मुझे पता है कि मैं मशहूर हूं और पैपराजी मेरे बच्चों की तस्वीर लेना चाहेंगे।

यह एक जाहिर सी बात है। इस एक सोच ने मेरे लिए काफी चीजों को आसान कर दिया। मैंने कभी भी पैपराजी को मना नहीं किया तैमूर की फोटो क्लिक करने से। जब भी तैमूर या जेह बाहर निकलते हैं मीडिया में उनकी फोटो आती ही है और यह अब मेरे लिए एक नॉर्मल सी बात है।’

करीना कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘अगर मैं परेशान होती तो तैमूर भी परेशान होता। देखिए, पैपराजी को देखकर अगर मैं कहती कि यह क्या हो रहा है या फोटो क्यों क्लिक कर रहे हो तब तैमूर के लिए वह एक असामान्य चीज होती, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया। अब पैपराजी के सामने तैमूर और जेह दोनों ही बेहद कम्फर्टेबल हैं।’

सैफ ने की थी करीना की मदद

गौरतलब है कि बॉलीवुड में कई मशहूर हस्तियां अपने बच्चों को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बच्चों की परवरिश पर इस लाइमलाइट का गलत असर पड़ेगा। वहीं, करीना कपूर इससे अलग राय रखती हैं। करीना कहती हैं, ‘शुरू में मैं एकाध बार तैमूर के लिए परेशान हो जाती थी।

तब उन दिनों सैफ ने मुझे काफी समझाया। उन्होंने मुझसे कहा कि हम इससे भाग नहीं सकते हैं इसलिए हम बिल्कुल सामान्य व्यवहार करेंगे। अगर हम शांत रहेंगे तो तैमूर के ऊपर कोई भी गलत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Exit mobile version