यूपी: नाबालिग की खौफनाक हत्या, बच्चे की निकाली दोनों आंखें और फिर…

15 yr boy found dead in hardoi

यूपी के हरदोई से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक 15 साल के नाबालिग की खौफनाक तरीके से हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया गया। गेहूं के खेत में मिला किशोर के शव को देखकर सभी सून रह गए। बताया जा रहा है कि नाबालिग की दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक नाबालिग की दोनों आंखे फोड़ने का प्रयास किया गया फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

15 साल के नाबालिग की निर्मम हत्या

ये सनसनीखेज मामला हरदोई के थाना टडियावां के गांव बारियाताला मजरा मुरादपुर का है। यहां 15 वर्षीय राजनाथ का शव गेंहू के खेत में पड़ा मिला जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजनाथ को आखिरी बार होलिका दहन के समय देखा गया था। लेकिन उसके बाद से ही वह लापता हो गया। परिजनों के काफी ढूंढने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने राजनाथ के शव को एक गेहूं के खेत से बरामद किया। शव की हालत देख पुलिस भी सकते में आ गई। दरअसल, मृतक की दोनों आंखें बुरी तरह से फोड़ दी गई थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतक के साथ मारपीट करने की आशंका जताई जा रही है। किशोर की दोनों आंखों को फोड़कर उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

भाईयों में सबसे छोटा था किशोर

दरअसल, मृतक राजनाथ अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। राजनाथ की खौफनाक मौत ने पूरे परिवार में मातम पसार दिया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version