Aaj ka Rashifal, 17 April 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

Aaj ka Rashifal, 17 April 2023

Aaj ka Rashifal, 17 April 2023 : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के जरिए विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती हैं। इससे आने वाली परिस्थितियों के बारे में पहले ही पता चल जाता है। तो आइए जानते हैं आज यानि 17 अप्रैल 2023 (Aaj ka Rashifal, 17 April 2023) का दिन आपके लिए कैसा रहेगा-

यह भी पढ़ें- Vastu Shastra : देवी-देवता को प्रसाद चढ़ाते समय इन नियमों का करें पालन, नहीं तो हो सकता है अनर्थ

मेष (Aries)

आज आपका दिन अच्छा नहीं रहेगा। मन में अशांति का भाव रहेगा। इसलिए किसी से भी बात करते हुए अपनी वाणी पर सन्तुलन रखें।

वृषभ (Taurus)

आज आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा आने वाले समय में कारोबार में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिएए अपने क्रोध पर काबू रखें।

मिथुन (Gemini)

आज आपके मन में अशांति रहेगी। इसके चलते कई काम खराब हो जाएंगे। इसके अलावा दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क (Cancer)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। लेकिन हर कार्य को धैर्यशीलता से करें। इसके अलावा शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा के भी योग बन रहे है।

सिंह (Leo)

आज आपका मूड शरारती भरा रहेगा। इसके अलावा आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते है, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

कन्या (Virgo)

आज आपके मन में उतार-चढ़ाव वाला भाव रहेगा। लेकिन पठन-पाठन में ध्यान लगाएं। इससे आगे चलकर सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।

तुला (Libra)

आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा आज कला एवं संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। साथ ही आज आप किसी पुराने मित्र से मिलेंगे, जिसके साथ आप कहीं बाहर घूमने जाएंगे।

धनु (Sagittarius)

आज हर कार्य में आपका भाग्य आपका साथ देगा। इससे कई कार्यो में आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मकर (Capricorn)

आज आपका स्वभाव गुस्सैल वाला रहेगा, जिसका फायदा आपके विरोधी उठाएंगे। इसके अलावा आने वाले कुछ दिनों में खर्च भी बढ़ सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ जाएगा।

कुंभ (Aquarius)

आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलेंगे, जिसके साथ आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी सफलता के योग बन रहे है।

मीन (Pisces)

आज आप किसी बात के चलते परेशान रहेंगे, जिसकी वजह से आप भागदौड़ भी कर सकते है। इसके अलावा खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी।

Exit mobile version