Bhai Dooj 2023: भाई दूज आज, इस शुभ मुहू्र्त में बहन लगाए अपनी भाई के माथे पर टीका

Bhai Dooj 2023

Bhai Dooj 2023 : 8 मार्च 2023 से चैत्र माह की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 6 अप्रैल 2023 को होगा। हिंदू धर्म में चैत्र माह बहुत ज्यादा खास होता हैं, क्योंकि इसमें कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ते हैं। देश भर में बीते दिन 8 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया गया। होली से अगले दिन यानी आज 9 मार्च 2023 को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में भाई-बहन का ये (Bhai Dooj 2023) पर्व वर्ष में दो बार आता है। इस पावन दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा उसे देता है।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार भाई दूज (Bhai Dooj 2023) का पर्व आज यानि 9 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। भाई दूज 8 मार्च की शाम 7 बजकर 42 मिनट से लेकर अगले दिन यानि 9 मार्च 2023 की रात 8 बजकर 54 मिनट तक है। ऐसे में बहनें अपने भाईयों को आज भी तिलक लगा सकती हैं।

9 मार्च को तिलक (Bhai Dooj 2023) लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजे तक रहेगा। भाई दूज के दिन अभिजीत मुहूर्त भी पड़ रहा है। जो दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से लेकर 1 बजे तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक अमृत काल रहेगा। जबकि चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से आरंभ हो रहा हैं। जो 2 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version