हिमाचल चुनाव : बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, पीएम सहित कई बड़े नाम शामिल

BJP blog image 1 1

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया है जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के मद्देनजर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

सूची में पीएम सहित कई बड़े चेहरे

इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां जोरों – शोरों से प्रचार प्रसार में लग गई हैं। राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावी रैली और सभाओं का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर एक ही दिन मतदान होगा और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

कई राज्य के मुख्यमंत्री भी शामिल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी करनी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची हाल ही में जारी की है। बीजेपी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची की बात करें तो इस सूची में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का भी नाम शामिल है।हिमाचल प्रदेश चुनाव का ऐलान होने के बाद राजनीतिक पार्टियां लगातार प्रचार – प्रसार में लगी है और जनता से संपर्क करने क सिलसिला अब और तेज हो गया है।

जयराम ठाकुर के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है। इस बार भाजपा द्वारा कई विधायकों का टिकट काटा भी गया है। भाजपा एंटी इनकम्बैंसी को भी ध्यान में रखकर चुनाव की रणनीति में बदलाव कर रही है।

Exit mobile version