गुरूग्राम : 15 साल की मेड पर टॉर्चर के मामले में हाई प्रोफाइल पति-पत्नी गिरफ्तार

Image resized8 13

हरियाणा के गुरुग्राम में एक हाई प्रोफाइल पति-पत्नी को अपनी 15 साल की मेड को टॉर्चर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, ये दंपति अपनी घरेलू मेड को छोटी-छोटी गलतियों पर गर्म चिमटे से दागते थे। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, पीड़िता के पूरे जिस्म पर गर्म चिमटे से दागने की निशान मौजूद है। वहीं आरोपी महिला एक कंपनी में एसोसिएट डायरेक्टर है और उसका पत्नी दूसरी कंपनी में डिप्टी मैनेजर। पुलिस ने इस मामले के अंतर्गत दोनों दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब इन्हें गिरफ्तार किया तो दोनों आरोपी थाने में हाथ जोड़कर रोने लगे।

चिमटे से दागा मेड को

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपति छोटी-छोटी बातो पर अपनी घरेलू सहायिका को मारते-पीटते थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पूरे शरीर पर गर्म चिमटे के निशान देखने को मिले है। इस आरोप में पुलिस ने दोनों दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आगे बताया कि, गिरफ्तार आरोपी मनीष खट्टर और उसकी बीवी कंवलजीत कौर है। मनीष खट्टर एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। वहीं पत्नी कंवलजीत मीडिया कंपनी में एसोसिएट डायरेक्टर है। दोनों हाई- फाई तरीके से गुरुग्राम में रहते है लेकिन वहीं दूसरी और इन पर इतनी घिनौनी हरकत करने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने बताया कि, दंपति ने उसे पांच महीने पहले अपनी 3 साल की बच्ची की देखभाल करने के लिए काम पर रखा था। वहीं शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने खुलासा किया है कि कंवलजीत कौर उसके शरीर पर गर्म चिमटे से दागती थी। बता दे कि, पीड़िता झारखंड की रहने वाली है। 5 महीने पहले उसे उसका मामा के घर से मेड के काम के लिए गुरुग्राम लाया था। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तारी के बाद दंपति ने हाथ जोड़ कर जोर-जोर से रोने लगे और माफी मांगने लगे। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version