ये रहे साल 2022 के पांच सबसे सस्ता और बढ़िया फीचर वाले इलेक्ट्रिक बाइक

सस्ता और बढ़िया फीचर्स के साथ खरीदें ये इलेक्ट्रिक वाहन

हर देश अब इलेक्ट्रिक सिस्टम की ओर जा रहे है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने सबका जीना मुश्किल कर दिया है। इसलिए लोगों को अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां पसंद आ रही है और सरकार भी इसमें इंसेंटिव देकर लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। इलेक्ट्रिक मार्केट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इसमें लोग भी अपनी रूचि दिखा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते है कि ऐसी कौन सी 5 इलेक्ट्रिक बाइक है जिसको आप सस्ते कीमतों में खरीद सकते हैं। ये आपके पैसों को बचाने में मदद करने वाली है।

1) Hero Electric Photon Hx

Hero Photon HX कम वज़न, दिखने में सिंपल डिजाईन के साथ कई राज्यों में उपलब्ध है। इसमें कई शानदार और नए फ़ीचर मौजूद है। इसमें 26Ah की बैटरी और 1.8kW की मोटर लगी हुई है जिससे इस बाइक को पावर मिलता है। इसकी अधिकतम स्पीड केवल 45 कि.मी./घंटा है और रेंज 108 किलोमीटर है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। ये अभी दो सुनहरे और काले रंगों में उपलब्ध है।

Hero Electric Photon HX की एक्स-शोरूम कीमत 74,240 रूपए है। इस कीमत में दिल्ली एनसीआर की FAME 2 सब्सिडी भी शामिल है जिससे आपको फायदा हो सकता है।

 

2) Pure EV Epluto 7G

हैदराबाद की स्टार्ट-अप कंपनी Pure EV ने Epluto 7G को लॉन्च किया है। इसमें आपको पिछले जेनेरशन की बाईक से कई गुना अपग्रेडेड फ़ीचर मिलते हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 60किमी/घंटा है और ये एक चार्ज में 120 किलोमीटर तक जाने में सक्षम है। इसमें आपको 2.5kWh की बैटरी मिलती है। इसमें आगे एलसीडी टच डिस्प्ले है, साथ ही साथ इसमें कई स्पीड मोड आपको मिल जायेंगे। इसे अपने ज़रूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं।

वही इसकी कीमत 86,999 रूपए है। इसमें आपको 6 रंगों के विकल्प भी मिल जायेंगे।

3) New Simple One

New  Simple One, पुरानी का अपग्रेडेड वर्ज़न है, जो मार्च 2022 में लॉन्च हुई है। इसमें पॉवरफुल मोटर के साथ कई मज़ेदार फीचर्स भी आपको देखने को मिल जायेंगे। ये एक चार्ज में 300 km तक दौड़ सकती है। पुराने Simple One के मुकाबले ये 64 किलोमीटर ज़्यादा भी चल सकती है। साथ ही इसकी बैटरी की क्षमता भी ज़्यादा है और इसमें 8.5kW की मोटर है, जो 72Nm टार्क प्रोड्यूस करती है।

नयी Simple One के साथ एक अलग से रिमूवेबल बैटरी भी मिलती है। इससे आपको फायदा है कि एक बैटरी के ख़त्म होने से दूसरी बड़े आसानी फिट कर आप अपनी राइड कंटिन्यू कर सकते हैं। इसमें 30 लीटर तक का एक बड़ा बूट स्पेस भी है जिसमे अपना ज़रूरी सामान रख सकते हैं। इसमें कॉल और म्युज़िक कंट्रोल जैसे फ़ीचर भी हैं। आगे की टच डिस्प्ले में आप राइडिंग मोड भी सेट कर सकते हैं और नैविगेशन फ़ीचर भी।

नए Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,44,999 रूपए है। और इसे पाने के लिए आप Simple Energy की वेबसाइट पर 1,947 रूपए देकर प्री-बुकिंग कर सकते हैं। डिलीवरी जून से शुरू होगी।

4) Okinawa I-Praise

Okinawa I-Praise को एक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा जा सकता है। इसमें कई हाई-टेक फीचर हैं और आप ऐप द्वारा इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आपको geo-fencing, ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

इसमें 3.3KWh की बैटरी है, जिसे 0 से 100% तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है। इसकी अधिकतम स्पीड 58 किमी/घंटा है और रेंज 139 किलोमीटर तक की है। भारत में इसकी कीमत 1,07,228 रूपए से शुरू होती है।

5) Bounce Infinity E1

Bounce Infinity E1 में 2kWh की बैटरी है, एक ब्रशलेस DC (BLDC) मोटर और ट्यूबलैस टायर हैं। भारत में बनी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको 85km की रेंज ऑफर करता है और इसकी अधिकतम स्पीड 65km/घंटा है। इसे आप ट्रैकिंग, और एंटी-थेफ़्ट अलार्म के लिए अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

इसकी कीमत 68,999 रूपए है और ‘battery as a service’ विकल्प के लिए आपको 36,000 रूपए अलग से देने होंगे। इसकी बिक्री मार्च 2022 से शुरू होगी।

Exit mobile version