पहाड़ी इलाकों की ताजा बर्फबारी से बड़ी ठंड, दिल्ली में शीतलहर से लोग परेशान

Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast : पूरे उत्तर भारत में हाथ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों में सुबह-शाम ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में भी शीतलहर जारी है।

50 मीटर तक पहुंची विजिटिबिलिटी

पहाड़ी इलाकों में हो रहीं तेज बर्फबारी (Weather Forecast) की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में तो ठंड अपनी चरम सीमा पर होगी। बीते दिन देश के कई राज्यों में इस मौसम की अब तक सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। ज्यादातर इलाकों में कल विजिटिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंची गई थी, जिसकी वजह से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रहीं थी।

7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में ठंड (Weather Forecast) के साथ घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। देश की राजधानी दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया था। हालांकि आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता हैं। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अलावा सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान (Weather Forecast) पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Exit mobile version