Heart Attack आखिर क्यों आता है और क्या है इससे बचने के उपाय ?

Heart Attack

Heart Attack :  हार्ट अटैक एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो ह्रदय के बंद हो जाने से होता है। भारत में हार्ट अटैक के आंकड़े आसमान छू रहे हैं। रिपोर्टस में दावा किया  जाता है कि हमारे देश में 2022 में हार्ट अटैक के मामले 12% बढ़ गए है। कई प्रैक्टिशनर्स के मुताबिक हार्ट अटैक कहर बढ़ता जा रहा है फिर चाहे वो बच्चा हो या बूढ़ा, कोई भी इसकी गिरफ्त में आ सकता है।

आइये जानते है हार्ट अटैक के कुछ मुख्य कारण-

•छाती में दर्द या दबाव का एहसास होना।
•हाथ, कंधे, जबड़े, पेट या पीठ में दर्द।
•सांस लेने में तकलीफ होना।
•दिल की धड़कन का तेज़ होना।
•चक्कर आना या उलझन महसूस करना।

 

हार्ट अटैक से बचने के कुछ उपाय है। अगर अपनी जीवनशैली पर नियमित रूप से ध्यान दिया जाये तो हार्ट अटैक से बचा जा सकता। हमारा दिल काफी नाज़ुक होता है, इसलिए वह तेल को अब्सॉर्ब नहीं कर पाता। इसलिए तला हुआ खाना हो सके तो बिलकुल बंद या ना के बराबर कर दें। साथ ही चीनी भी कम खाये। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल स्तर ठीक रखे। समय समय पर बॉडी चेकप करवाते रहे। इसी के साथ प्रति दिन व्यायाम या फिर योग करने की आदत डाले। हर दिन कम से कम 30 मिनट की वॉक पर ज़रूर जाये। इससे शरीर में खून का दौरा अच्छे से होगा और खून जमेगा नहीं। धूम्रपान, तम्बाकू, शराब या किसी भी तरह के नशीले पदार्तो से दुरी बनाये रखे। इसे आपका हृदय स्वस्थ रहेगा।

हार्ट अटैक एक गंभीर समस्या है, और इसके लक्षणों को गंभीरता से लेना चाहिए। समय रहते इलाज लेना और स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना इसे रोकने में मददगार साबित हो सकता है। हार्ट अटैक के लक्षणों को अनदेखा न करें और यदि कोई लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत मेडिकल सहायता लें। साथ ही अपने परिवार और मित्रों को भी हार्ट अटैक के लक्षणों और बचाव के बारे में जागरूक करें। एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर, हार्ट अटैक के जोखिम को कम किया जा सकता है और आप अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। इसलिए आलस आज ही छोड़े और एक्टिव बने। हमेशा हस्ते रहे और खुश रहे ताकि आपका दिल भी खुश रहे।

 

डिस्कलेमर : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version