HBD Suryakumar Yadav : सूर्या का 33वां जन्मदिन आज, अपने कॉलेज की लड़की से कर बैठे प्यार

HBD Suryakumar Yadav

HBD Suryakumar Yadav

HBD Suryakumar Yadav : टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। सूर्या ने साल 2021 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। सूर्यकुमार यादव मैदान पर कई बड़े-बड़े शॉट्स मारने में माहिर है, जिस वजह से उन्हें मिस्टर 360 डिग्री के नाम से भी जाना जाता है। सूर्यकुमार यादव की वाइफ का नाम देविशा है।  देविशा अकसर भारत के मैचों के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मैचों के दौरान चीयर करती दिखती हैं। सूर्यकुमार यादव के लिए उनकी पत्नी देविशा शेट्टी बैकबोन की तरह हैं। कई मौकों पर वह देविशा को अपनी सफलता का श्रेय दे चुके हैं। सूर्या देविशा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हैं।

HBD Suryakumar Yadav

दोनों ने चार साल तक एक दूसरे को किया डेट

सूर्यकुमार और देविशा की कॉलेज से ही एक दूसरे को जानते हैं। सूर्यकुमार स्नातक की पढ़ाई के दौरान देविशा से पहली बार ​2010 में मिले। देविशा कॉलेज के कार्यक्रम में डांस कर रही थीं, इस दौरान सूर्या ने उन्हें देखा और पहली ही नजर में दिल दे बैठे। दोनों तकरीबन 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। जिसके बाद इस कपल ने 29 मई 2016 को शादी रचाई। उस वक्त सूर्यकुमार यादव महज 22 साल के थे। जबकि देविशा उम्र में सूर्यकुमार यादव से 3 साल छोटी है।

HBD Suryakumar Yadav

सोशल वर्कर से सूर्या ने रचाई शादी

साल 2012 से लेकर 2016 तक यह जोड़ी रिलेशनशिप में रही. इसके बाद इन्होंने शादी कर ली। इस शादी में फैमिली को भी ज्यादा इशू नहीं हुआ क्योंकि शादी के दो साल पहले ही सूर्यकुमार यादव आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके थे। दरअसल, देविशा एक सोशल वर्कर हैं। 2013 से 2015 तक उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन ‘द लाइटहाउस प्रोजेक्ट’ के लिए एक वोलेंटियर के रूप में काम किया है। मुंबई इंडियंस के मैचों में अक्सर देविशा को अपने पति को चियर करते देखा गया है। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी सुंदर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Suryakumar Yadav: मिस्टर 360 हो रहे हैं लगातार फ्लॉप, टीम इंडिया के लिए खेल पाना अब हुआ मुश्किल

Exit mobile version