हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

sandeep singh

sandeep singh

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कोच के उत्पीड़न का केस दर्ज होने का खुलासा रविवार को किया गया। वहीं जानकारी के अनुसार, संदीप ने रविवार को खेल विभाग भी छोड़ दिया है। दरअसल, महिला कोच संदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में पहुंची जहां उन्होंने संदीप के खिलाफ अपना बयान दिया। जिसके बाद इंडिया के पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सुबह मुलाकात कर अपना विभाग सौंपा। संदीप बोले कि उनके खिलाफ आरोप एक साजिश हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

sandeep singh

दरअसल, ये संगीन आरोप खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने संदीप पर लगाए है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है और धमकी भी दी गई है। पीड़ित महिला कोच ने संदीप सिंह को मंत्री पद से हटाने और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। महिला द्वारा लगाए गए आरोप के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। संदीप पर IPC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 लगाई गई है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है।

sandeep singh

मेरी छवि खराब कि जा रही है- संदीप सिंह 

वहीं, इस्तीफा देने के बाद संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए एक माहौल बनाया जा रहा है। एक जूनियर महिला कोच ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। नैतिकता के आधार पर मैंने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। इस मामले में जांच चल रही है। जब इस मामले की रिपोर्ट आएगी, उसके बाद ही मुख्यमंत्री अगला फैसला करेंगे।

 

Exit mobile version