हैरी ब्रूक के नाम खास रिकॉर्ड, महज 9 पारियों में बना चुके हैं 4 सेंचूरी और 3 फिफ्टी

NZ vs ENG Harry Brook

इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अपने आंकड़ों से सबको चौंका दिया है। हैरी ब्रूक पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए काफी रन बनाए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक है। गौरतलब है कि वेलिंग्टन टेस्ट उनके करियर का महज छठा टेस्ट ही है। अपने छोटे से इस टेस्ट करियर में शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक ने 169 गेंद पर नाबाद 184 रन बनाए। इस पारी की बदौलत इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज ने शुरुआती 9 टेस्ट पारियों में 800 रन बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 9 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विनोद कांबली (798) के नाम दर्ज था, लेकिन शुक्रवार को हैरी ब्रूक ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके नाम अब 807 रन दर्ज हो गए हैं।

Harry Brook's incredible form continues as he brings up his fourth Test century 👏

Watch #NZvENG live on https://t.co/MHHfZPyHf9 (in select regions) 📺 pic.twitter.com/J4Z2B0qb7P

— ICC (@ICC) February 24, 2023

 

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 90+ पहुंचा

उनके रिकॉर्ड को देखें तो ब्रूक 6 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 750 से ज्यादा रन बना चुके हैं। यहां उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। खास बात यह कि टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 90+ पहुंच गया है। साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी 95+ है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ब्रूक टेस्ट में भी टी20 खेल रहे हैं। हालांकि वनडे में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। ब्रूक ने वनडे मैचों की 3 पारियों में 28.66 की बल्लेबाजी औसत से महज 86 रन बनाए हैं।

🚨 Best Averages in Test Cricket (without filters)

144.00 – Kurtis Patterson (2 inn)
112.00 – Andrew Ganteaume (1 inn)
100.00* – HARRY BROOK (9 inn)
99.94 – Donald Bradman (80 inn)

Yes, you read that right.
Harry Brook goes past Sir Donald Bradman.

Let's enjoy the moment while… https://t.co/vHHHWH6378 pic.twitter.com/htEFBVyfHO

— Broken Cricket Dreams Cricket Blog (@cricket_broken) February 24, 2023

IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे

हाल ही में हुए IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक महंगे में बाइक थे। पर जमकर बोली लगी थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा दाम लगाते हुए इस विस्फोटक बल्लेबाज को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ में खरीदा था।

 

Exit mobile version