गुरुवार के दिन क्यों पहने जाते हैं पीले रंग के कपड़े, जानिए महत्त्व

Guruwar ko Pile Vastra ka Mahatva

Guruwar ko Pile Vastra ka Mahatva

Guruwar ko Pile Vastra ka Mahatva : हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं। कहा जाता है कि उस दिन विशेष तौर पर भगवान की उपासना करना शुभ होता है। मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और साईं बाबा को समर्पित है।

इस दिन विष्णु जी और साईं बाबा की विशेष उपासना करने से और व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता हैं। साथ ही इस दिन ज्यादातर लोग पीले रंग के वस्त्र भी पहनते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको ये बताएंगे कि क्यों गुरुवार के दिन लोग पीले कपड़े (Guruwar ko Pile Vastra ka Mahatva) पहनते हैं ?

विष्णु जी की करें विशेष पूजा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को पीला रंग बहुत प्रिय है और गुरुवार का दिन विष्णु जी को समर्पित होता हैं। इसलिए विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए लोग गुरुवार को पीले वस्त्र (Guruwar ko Pile Vastra ka Mahatva) धारण करते है। इस दिन विष्णु जी की विशेष पूजा-अर्चना करने से और उन्हें पीले रंग की किसी भी चीज का भोग लगाना शुभ होता है।

बता दें कि इस दिन साईं बाबा को भी पीले रंग (Guruwar ko Pile Vastra ka Mahatva) की किसी भी चीज का भोग लगाना अच्छा होता है।

अपने आप बनने लगेंगे शादी के योग

गुरूवार के दिन को बृहस्पतिवार भी कहा जाता हैं। हिन्दू मान्यता के अनुसार, बृहस्पति को सभी ग्रहों का गुरु कहा जाता है क्योंकि इसका आकार सभी ग्रहों के मुकाबले सबसे बड़ा होता है। इसलिए भी इस दिन के लिए पीले रंग का विशेष महत्व होता हैं।

साथ ही ये भी कहा जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्र (Guruwar ko Pile Vastra ka Mahatva) पहनने से और विष्णु जी की आराधना करने से शादी में आ रही सभी रुकावटें खत्म हो जाती हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version