आज रखा जाएगा Guru Pradosh Vrat, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Guru Pradosh Vrat

Guru Pradosh Vrat

Guru Pradosh Vrat : हिन्दू धर्म में व्रत, त्यौहार और पूजा-अर्चना का बहुत महत्त्व हैं। प्रत्येक महीने की पक्ष त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है, जिसका अपना अलग महत्त्व है। इस साल 19 जनवरी 2023 को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। मान्यता के अनुसार, इस पावन दिन भगवान शिव जी (Shiv ji) और माता पार्वती (Mata Parvati) की विशेष पूजा की जाती हैं।

प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat) को रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और शांति की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावा ये व्रत रखने से संतान प्राप्ति की कामना भी पूरी होती हैं।

गुरु प्रदोष व्रत का महत्त्व

शास्त्रों के मुताबिक, गुरु प्रदोष व्रत (Guru Pradosh Vrat) को शत्रुओं पर विजय पाने वाले व्रत के नाम से भी जाना जाता हैं। आज के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ता। हिन्दू मान्यता के अनुसार, प्रदोष काल में भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर रजत भवन में तांडव करते हैं और सभी देवी-देवता उनके गुणों की स्तुति करते है। इसलिए इस समय शिव जी (Shiv ji) की विशेष पूजा-अर्चना करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

गुरु प्रदोष का व्रत 19 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को रखा जाएगा। बता दें कि त्रयोदशी तिथि का आरंभ 19 जनवरी की दोपहर 1:18 पर हो रहा है, जिसका समापन (Guru Pradosh Vrat) अगले दिन 20 जनवरी की सुबह 9:59 पर होगा। हालांकि भगवान शिव (Shiv ji) और माता पार्वती (Mata Parvati) की पूजा का शुभ मुहूर्त 19 जनवरी की शाम 05:49 से लेकर रात 08:30 तक रहेगा। इस समय भगवान की आराधना करने से सभी इच्छा पूरी होती हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version